Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Kartik Month Start Date 2025: 7 या 8 अक्टूबर, कब से शुरू होगा पवित्र कार्तिक माह? जानें तिथि, महत्व और नियम

03:34 PM Oct 06, 2025 IST | Khushi Srivastava
Kartik Month Start Date 2025 (AI Generated)

Kartik Month Start Date 2025: हिंदू धर्म में  हर महीने का अपना एक खास महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष का आठवां महीना कार्तिक मास होता है। बारहों महीनों में कार्तिक का महीना को सबसे पवित्र महीनों में गिना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक के महीने में भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। मान्यता है कि इस महीने में जो भक्त श्रद्धा और नियमानुसार पूजा-पाठ करते हैं उनपर भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।

इतना ही नहीं, इस पावन महीने में भजन, स्नान- दान, दीपदान और तुलसी पूजा जैसे रीति रिवाज को महत्व दिया जाता है। कहा जाता है कि इन रीति रिवाजों  को करके पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है। इसके साथ ही, जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

Kartik Month Purnima 2025: कब से कब तक रहेगा कार्तिक माह?

हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में कार्तिक मास की शुरुआत बुधवार, 8 अक्टूबर से होगी और यह बुधवार, 5 नवंबर 2025 तक चलेगा। इस पूरे महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की आराधना का विशेष महत्व बताया गया है। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 5  नवंबर 2025, बुधवार को पड़ रही है ।

Kartik Month Start Date 2025: क्या है कार्तिक मास का धार्मिक महत्व?

सनातन धर्म में कार्तिक के महीने को सबसे पवित्र और पुण्यदायक महीनों में गिना जाता है। इस मास में सूर्योदय से पूर्व स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है। इस दौरान भजन-कीर्तन करना, दीपदान करना और तुलसी पूजा करना बहुत लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार इस महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। इसी मास में करवा चौथ, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ जैसे प्रमुख त्यौहार आते हैं।

Kartik Month Rituals 2025: कार्तिक मास में स्नान-दान क्यों है जरुरी?

Advertisement
Kartik Month Start Date 2025 (AI Generated)

हुिंदू धर्म में मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास में भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं, इसलिए इस महीने में गंगा, यमुना या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान करना विशेष पुण्यदायक माना गया है। यदि नदी में स्नान संभव न हो, तो घर के स्नान जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इस महीने में जरुरतमंदों को दान करना शुभ और फलदायी बताया गया है।

दीपदान का महत्व

Kartik Month Start Date 2025 (AI Generated)

कार्तिक मास को दीपदान का महीना भी कहा जाता है। इन दिनों प्रतिदिन सुबह-शाम तुलसी के पौधे और मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि इस मास में दीपदान करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Kartik Month Start Date 2025: कार्तिक मास के नियम

Kartik Month Start Date 2025 (AI Generated)

इस पवित्र माह में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी होता है। माता लक्ष्मी की उपासना के लिए श्रीसूक्त, कनकधारा स्तोत्र, लक्ष्मी स्तोत्र और श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है। कार्तिक मास को श्रीकृष्ण भक्ति का श्रेष्ठ समय माना गया है। साथ ही, इस महीने नियमित रूप से तुलसी के पौधे और मंदिर में घी का दीपक जलाने का नियम अपनाना चाहिए। गंगा, यमुना या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। इस समय किसी से झगड़ा न करें, अपने मन को शांत रखें और किसी की निंदा न करें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी धार्मक मान्यताओं पर आधारित है, पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: Valmiki Jayanti Date 2025: 7 या 8 जानें इस बार कब मनाई जाएगी महर्षि वाल्मीकि जयंती? क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व

Advertisement
Next Article