Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न पहनें ये रंग, जानें क्यों है अशुभ
Karwa Chauth 2025: सनातन धर्म में करवा चौथ को एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन सभी शादीसुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।इस पर्व को सुहाग का पर्व माना जाता है। इस व्रत को रखना काफी कठिन है, क्योंकि इस व्रत के दौरान पानी ग्रहण नहीं कर सकते हैं। व्रत के दौरान महिलाओं ,को कई ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस दिन कुछ ऐसे रंग भी होते हैं, जिन्हे पहनने से बचना चाहिए। जानिए ऐसे कौन से रंग हैं, जिसे इस दिन नहीं पहनना चाहिए। क्योंकी उन्हें अशुभ माना जाता है।
करवा चौथ 2025 इस साल 10 अक्टूबर यानी दिन शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। हर साल की तरह इस साल भी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। कुछ पति भी ऐसे होते हैं, जो अपनी पत्नी के लिए व्रत रखते हैं। यह व्रत महिलाओं के लिए काफी भावनात्मक और महत्वपूर्ण है। इस त्योहार के कुछ दिन पहले से ही सभी महिलाएं तैयारी शुरू कर देती हैं।
जिन महिलाओं की नई-नई शादी होती हैं, वो महिलाएं अपने पहले करवाचौथ के लिए काफी तैयारियां करती हैं। सभी सुहागिन पूरे विधि विधान के साथ इस व्रत को करती हैं, लेकिन कुछ महिलाओं को ये नहीं पता होता है कि इस दिन किस रंग के वस्त्रों को नहीं पहनना चाहिए।
Karwa Chauth Rituals and Beliefs: करवा चौथ पर करें ये काम
करवा चौथ के शुभ अवसर पर महिलाओं को कई ऐसे रंग हैं, जिन्हे पहनना अशुभ माना जाता है। इस दिन पारंपरिक रूप से लाल, पीला और हरा रंग काफी शुभ माना जाता है। यह रंग सुहाग के प्रतीक होते हैं। लेकिन आजकल की महिलाएं अपने अनुसार रंगों का चयन करती हैं। मगर ऐसा करना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काफी गलत माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन महिलाओं को कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए और कौन से नहीं।
- करवा चौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है, इसलिए व्रत के दौरान पूरे दिन पानी का सेवन बिलकुल न करें।
- सूर्योदय के बाद और चंद्रोदय से पहले जल की एक बूंद या अन्न का एक भी दाना ग्रहण नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो व्रत खंडित हो जाएगा।
- अगर व्रत भूलवश टूट जाए, तो तुरंत स्नान करके साफ़ कपड़े पहनें। भगवान शिव-पार्वती, गणेश और करवा माता से क्षमा मांगे। चांद निकलने तक व्रत को रखने का प्रण लें।
- विवाहित महिलाओं को इस दिन कैंची, चाकू, सुई या किसी भी नुकीली वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- शास्त्रों के अनुसार इन वस्तुओं के प्रयोग से व्रत में फल की प्राप्ति नहीं होती है। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन सिलाई-कढ़ाई जैसे काम करने से बचना चाहिए।
Karwa Chauth Colors to Avoid: इन रंग के कपड़े बिल्कुल न पहनें
कला रंग: करवा चौथ के दिन काले रंग के कपड़े बिल्कुल नहीं पहनना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ अवसर पर काले कपड़े को काफी अशुभ माना जाता है। काला रंग अंधकार, नकारात्मकता और मृत्यु का प्रतीक है। काला रंग शनिदेव से जुड़ा होता है। माना जाता है कि इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगती है और वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं।
भूरा रंग: भूरे रंग का प्रतीक राहु और केतु से होता है। इस दिन भूरे रंग का कपड़ा नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि इससे आपके जीवन के ग्रह खराब होते हैं। इस दिन भूरा रंग धारण करने से वैवाहिक जीवन पर राहु-केतु के दोष का बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से रिश्तों में तनाव, गलतफहमियां आ सकती हैं और आपके जीवन में दुखों का पहाड़ टूट सकता है।
सफ़ेद रंग: इस दिन सफ़ेद रंग को धारण करना बिल्कुल ही अशुभ माना गया है। इस रंग को उदासी और शोक का प्रतीक माना गया है। इसलिए करवा चौथ के शुभ अवसर पर सफ़ेद रंग की साड़ी या सूट पहनने से बचना चाहिए। अगर आप इस रंग का कपड़ा पहनते हैं, तो इससे आपके वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ेगा।
ग्रे रंग: ग्रे रंग को स्लेटी रंग भी कहा जाता है। यह रंग कहीं न कहीं काले और सफ़ेद रंग में ही आता है। इस रंग को भी करवा चौथ के शुभ अवसर पर पहनना काफी अशुभ माना गया है। इस रंग को धारण करने से बचना चाहिए, इससे वैवाहिक जीवन में उलझनें और तनाव बढ़ सकता है।
गहरा नीला रंग: अगर आप करवा चौथ का व्रत करती हैं, तो आपको गहरे नीले रंग का कपड़ा पहनने से बचना चाहिए। माना जाता है कि यह रंग नकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है। गहरा नीला रंग पहनना शुभ नहीं माना जाता है, इससे जीवन में कई तरह के संकट आ सकते हैं।
Also Read: Karwa Chauth 2025 Upay: करवाचौथ के दिन करें ये उपाय, पति-पत्नी में बढ़ेगा प्रेम, जानें व्रत का नियम