Karwa Chauth Thali Decoration: करवाचौथ पर ऐसे सजाएं अपनी पूजा का थाली, सब करेंगे तारीफ
Karwa Chauth Thali Decoration: करवाचौथ का पर्व हिन्दू महिलाओं के लिए बहुत खास है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की पूर्णिमा के चार दिन बाद करवाचौथ मनाया जाता है। यह त्योहार विशेष रूप से उत्तर और पश्चिम भारत में बहुत प्रसिद्ध है। इस मौके पर महिलाएं न सिर्फ खुद सज-धजकर तैयार होती हैं, बल्कि आपकी पूजा की थाली को सुंदर तरीके से सजाती हैं। करवाचौथ में थाली भी पूजा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। आइए जानते हैं कि करवाचौथ थाली को कैसे आकर्षक बनाएं।
Karwa Chauth Thali Decoration Ideas: ऐसे सजाएं थाली
कपड़े से सजाएं
करवाचौथ थाली सजाने के लिए, एक अपनी पसंद का कपड़ा लें। उस कपड़े को गोंद कि मदद से थाली और लोटे पर चिपकाएं। किनारे पर गोटा-पट्टी और छोटे-छोटे शीशे लगाएं। चाहो तो बीच में लटकन या चुनरी लगाकर, थाली को एक अलग लुक दे सकते हो। इसी तरह थाली, लोटा और छलनी को सजाएं।
कलर से सजाएं
करवाचौथ पूजा थाली को सुंदर लुक देना है, तो थाली में लाल, सफेद या महरून कलर से पेंट कर सकते हैं। इसके बाद एक पतले ब्रश से उसपर सफेद कलर से आकर्षक डिज़ाइन बनाएं। आपका मन करें तो उसमें मोती, स्टोंस या सितारे भी लगा सकते हैं।
करवा चौथ थाली को दें रंगोली टच
अगर आप चाहती हैं कि सबकी नजर आपकी थाली पर रहें, तो उसको रंगोली टच दें। इसके लिए आप रंगोली के डिजाइन से थाली, लोटा और छलनी के चारों ओर मोती और स्टोन चिपकाएं। ये थाली काफी खूबसूरत लगेगी।
कस्टमाइज्ड थाली
करवाचौथ पूजा की थाली को आप कस्टमाइज्ड भी करा सकते हैं, इसमें आप अपनी और पति की तस्वीर लगवा सकती हैं। इसके अलावा अगर आप थाली पर नाम लिखवाना चाहते हैं, तो वो भी बेस्ट है।
फूलों से सजावट
अगर आप थाली को प्राकृतिक फूलों से सजाना चाहती हैं, तो इस तरह से फूल-पत्तियों का उपयोग करके सजाएं। ये सबसे आसान और अच्छा तरीका है थाली सजाने का।
Karwa Chauth Thali Decoration: पूजा की थाली में जरूर रखें ये चीजें
- करवा (मिट्टी या धातु का पात्र)
- घी का दीपक
- छलनी
- पानी का लोटा (अर्घ्य के लिए)
- रोली या कुमकुम
- अक्षत
- चंदन
- धूप या अगरबत्ती
- फूल
- मिठाई
- सिंदूर
- फल
ये भी पढ़ें: Mehndi Designs for Karwa Chauth: करवाचौथ पर अपने हाथों में लगाएं खूबसूरत मेहंदी, यहां देखें 6 ट्रेंडी डिजाइन