Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कश्मीरियों ने धोनी को सेना की वर्दी में देखकर इस पाक क्रिकेटर के नाम के नारे लगाए, देखें वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। भारतीय सेना की 108 टीए बटालियन यानी पैरा

09:32 AM Aug 08, 2019 IST | Desk Team

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। भारतीय सेना की 108 टीए बटालियन यानी पैरा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय कश्मीर में भारतीय सेना के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। भारतीय सेना की 108 टीए बटालियन यानी पैरा के साथ एमएस धोनी कश्मीर में हैं। एमएस धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टीनेंट कर्नल का पद मिला हुआ है। 
Advertisement
कश्मीर से सोशल मीडिया पर धोनी की कई तस्वीरें सामने भी आ रही हैं। धोनी की सारी ही तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। धोनी की इन तस्वीरों के बीच जवानों के साथ वॉलीबॉल वीडियो भी सामने आया था। दो महीने का ब्रेक धोनी ने क्रिकेट से लिया हुआ है और कश्मीर में वह सेना के साथ 15 अगस्त तक रहेंगे। 
हाल ही में केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 जम्मू-कश्मीर से हटा दिया गया है जिसके बाद से घाटी में तनाव और सन्नाटा अलग तरह से दिखाई दे रहा है। घाटी में इस तनाव के बाद भी सेना के बाकी जवानों के साथ धोनी ड्यूटी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले धोनी की जूते पॉलिश करती हुए तस्वीर वायरल हुई थी। धोनी की सेना में ट्रेनिंग को जहां पूरा देश तारीफ कर रहा है वहीं घाटी में कुछ ऐसे भी वर्ग हैं जिन्हें उनका कश्मीर में रहना बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। 
हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान बारामूला जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे थे जहां पर कुछ स्‍थानीय लोगों ने उनके आने पर नाराजगी दिखाई थी। धोनी को सेना की ड्रेस में जब इन लोगों ने देखा तो उन सबने जोर-जोर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का नाम लेना शुरु कर दिया। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और अभी तक इसे लगभग 27 हजार लोगों ने देख लिया है। पाकिस्तान की सीमा से लगता हुआ बारामूला जिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि धोनी सेना की ट्रेनिंग के बाद भारतीय टीम में वापसी करेंगे। ऐसे कायस लगाए जा रहे हैं कि सिंतबर में भारत के दौरे पर आ रही साउथ अफ्रीका टीम के खिलाफ धोनी टीम में वापसी कर सकते हैं। 
Advertisement
Next Article