For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंचशील समझौते पर केसी त्यागी का आया बयान, 'सिद्धांत का चीन ने किया था उल्लंघन'

04:38 PM Oct 25, 2023 IST | Yogita Tyagi
पंचशील समझौते पर केसी त्यागी का आया बयान   सिद्धांत का चीन ने किया था उल्लंघन

चीन के साथ 1962 के युद्ध के दौरान भारत के कमजोर नेतृत्व को बताने वाले केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, जनता दल-यूनाइटेड नेता केसी त्यागी ने बुधवार को कहा कि यह कमजोर नेतृत्व नहीं था। चीन ने समझौता तोड़ दिया था। उन्होंने कहा भारत पंचशील सिद्धांत के लिए खड़ा था जिसका चीनियों ने उल्लंघन किया था।

राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर लगाया था आरोप

दरअसल केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को 1962 के भारत-चीन युद्ध का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और रक्षा मंत्री कृष्ण मेनन के तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। राजीव चन्द्रशेखर ने आरोप लगाया था कि यह कमजोर नेतृत्व ही था जिसने हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल को क्षति पहुंचाई।

पीएम मोदी के जाति जनगणना वाले बयान पर केसी का तंज

इसके अलावा नेता केसी त्यागी ने पीएम मोदी की उस टिप्पणी पर भी बात की जिसमें उन्होंने लोगों से देश को जातिवाद और क्षेत्रवाद से बांटने वाली ताकतों को खत्म करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा, जाति व्यवस्था भारतीय समाज में लंबे समय से है। सामाजिक समानता के लिए सभी जातीय समूहों को समान अवसर दिए जाने चाहिए। तभी जाति व्यवस्था खत्म होगी।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×