Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भगवान के द्वार पहुंचे केजरीवाल और मनोज तिवारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए के तहत सभी 70 सीटों पर शनिवार 08 फरवरी को मतदान होगा। इस बीच दिल्ली में सत्ता प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रही सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के नेता डोर टू डोर कैंम्पेन करने के बाद जीत का आशीर्वाद मांगने के लिए आज भगवान के द्वार पर पहुंचे।

02:20 PM Feb 07, 2020 IST | Shera Rajput

केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ कनाट प्लेस में खड़ग सिंह मार्ग स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में प्रार्थना की। मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के लोगों की प्रगति के लिए प्रार्थना की। 
केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘सीपी के प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। देश और दिल्ली की तरक्की के लिए प्रार्थना की। भगवान जी ने कहा – “अच्छा काम कर रहे हो। इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो। फल मुझ पर छोड़ दो। सब अच्छा होगा।” 
मनोज तिवारी ने प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर और कालकाजी मंदिर में दर्शन किए। 
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दिल्ली के लोगों की खुशी के लिए प्रार्थना की और देवी से आशीर्वाद मांगा कि वे लोगों को विवेकपूर्ण ढंग से मतदान करने में सक्षम बनाएं।’’ 
दिल्ली में कुल 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 13,000 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शनिवार सुबह आठ बजे से आरंभ होकर शाम छह बजे तक चलेगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी। 
Advertisement
Next Article