टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नगर निगमों का फंड रोककर दुश्मनी निकाल रही केजरीवाल सरकार : BJP

भाजपा ने दिल्ली के नगर निगमों के साथ केजरीवाल सरकार पर दुश्मनी निकालने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल सरकार तीनों नगर निगमों का फंड रोक कर, दिल्ली के आम लोगों को परेशान कर रही है।

10:57 PM Oct 23, 2020 IST | Shera Rajput

भाजपा ने दिल्ली के नगर निगमों के साथ केजरीवाल सरकार पर दुश्मनी निकालने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल सरकार तीनों नगर निगमों का फंड रोक कर, दिल्ली के आम लोगों को परेशान कर रही है।

भाजपा ने दिल्ली के नगर निगमों के साथ केजरीवाल सरकार पर दुश्मनी निकालने का आरोप लगाया है। भाजपा ने कहा है कि केजरीवाल सरकार तीनों नगर निगमों का फंड रोक कर, दिल्ली के आम लोगों को परेशान कर रही है। 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, ‘यह बात बहुत तकलीफ देता है कि जो डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ जनता को सुरक्षित रखने के लिए, उनकी जान बचाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, उन्हें दिल्ली सरकार पैसा भी नहीं दे रही है। यह बहुत शर्मनाक है कि दिल्ली के कोरोना योद्धाओं को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परेशान कर रहे हैं।’ 
आदेश गुप्ता ने कहा कि, ‘नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है, चाहे वह प्रदूषण के रोकथाम के लिए हो या जानलेवा बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव हेतु कदम उठाना। दिल्ली सरकार ने वादा किया था कि अगर एमसीडी के हिंदूराव अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया जायेगा तो वह उसे आर्थिक सहायता देगी।’ 
‘बावजूद इसके आज अरविंद केजरीवाल अपने राजनीतिक द्वेष के कारण अस्पताल के हमारे बहादुर डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं कर रहे हैं। दिल्ली सरकार ने हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफों, स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन देने के लिए फंड ही नहीं दिया।’ 
प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि, ‘पिछले 6 महीने से दिल्ली सरकार के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को भर्ती होने के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल फेल हो गया है, न दवाई होती है, न डॉक्टरों को वेतन मिलता है। बुराड़ी में 800 बेड के अस्पताल का 3 बार उद्घाटन हो चुका है, पर काम अभी तक पूरा नहीं हुआ।’ 
भाजपा ने दिल्ली सरकार से जल्द से जल्द नगर निगम के बकाए भुगतान को जारी करने की मांग की। ताकि नगर निगम के अस्पतालों में काम करने वाले कोरोना योद्धा डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफों, स्वास्थ्य कर्मियों को वेतन मिल सके। 
Advertisement
Advertisement
Next Article