For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज , कुंदरकी में मुस्लिम मतदाताओं ने BJP की भरपूर मदद की

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को लगता है कि मुस्लिम मतदाता की उनको को वोट देना मजबूरी है। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट जीताने में मुस्लिम मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की भरपूर मदद की है।

12:30 PM Nov 25, 2024 IST | Shera Rajput

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को लगता है कि मुस्लिम मतदाता की उनको को वोट देना मजबूरी है। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट जीताने में मुस्लिम मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की भरपूर मदद की है।

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज   कुंदरकी में मुस्लिम मतदाताओं ने bjp की भरपूर मदद की

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव में एनडीए ने नौ में से सात सीटों पर जीत दर्ज की। जीत से उत्साहित भाजपा उत्साह भरने कार्यकर्ताओं के बीच जा रही है। जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर कसा तंज

रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। यहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुंदरकी जीत का उदाहरण देकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को लगता है कि मुस्लिम मतदाता की उनको को वोट देना मजबूरी है। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट जीताने में मुस्लिम मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की भरपूर मदद की है। यही वजह है कि कुंदरकी में भारतीय जनता पार्टी 144000 वोटों से ज्यादा से समाजवादी पार्टी को हराने में कामयाब रही।

मुसलमानों ने भी बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी को दिया वोट

इस मुस्लिम बहुल सीट पर मुसलमानों ने भी बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी को वोट दिया है। करहल सीट को भाजपा साल 2002 के बाद कभी नहीं जीत पाई है और इसे यादव परिवार के घर की सीट माना जाता है। यहां भाजपा ने तेज प्रताप यादव को जबरदस्त चुनौती दी। करहल में भाजपा का वोट कई गुना बढ़ा है और पार्टी को महज 14 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

कुंदरकी सीट पर भी काफी समय से समाजवादी पार्टी का था कब्जा

बता दें कि भाजपा ने उपचुनाव में उत्तर प्रदेश की कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर, कटहरी और मझवां सीट पर जीत दर्ज की। जबकि भाजपा की सहयोगी रालोद ने मीरापुर सीट पर जीत दर्ज की।

ज्ञात हो कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कुंदरकी में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर भी विधायक के सांसद चुने जाने के कारण यहां उपचुनाव हुआ। इस सीट पर भी काफी समय से समाजवादी पार्टी का कब्जा था, लेकिन 2024 में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह सीट भाजपा के खाते में गई।

योगी के आह्वान पर जनता ने यहां से सपा को चारों खाने चित कर दिया। कुंदरकी सीट पर भाजपा के रामवीर सिंह को 1,70,371 वोट मिले। उन्होंने सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवान को 1,44,791 मतों से शिकस्त दी है।

सपा के रिजवान को इस सीट पर 25,580 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी रही, जिसे 14,201 मत मिले। वहीं, एआईएमआईएम को 8,111 वोट मिले। यहां बसपा पांचवें स्थान पर रही। उसे महज 1,099 वोट ही मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×