For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Pakistan में गोलियां की आवाज से गूंजा खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत

05:26 PM Jan 07, 2024 IST | Rakesh Kumar
pakistan में गोलियां की आवाज से गूंजा खैबर पख्तूनख्वा प्रांत

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दो वाहनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट, जिला पुलिस अधिकारी (DPO) मुहम्मद इमरान ने कहा कि ऑटोमैटिक हथियारों से लैस हमलावरों ने पाराचिनार से पेशावर के रास्ते में दो वाहनों को निशाना बनाया।

Highlights  

  • गोलियां की आवाज से गूंजा खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत  
  • दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी  
  • यात्रियों से भरी एक बस को आतंकवादियों ने निशाना बनाया 

दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

बता दें कि सुरक्षाकर्मियों ने इलाके में तलाशी अभियान छेड़ा है। मुहम्मद इमरान ने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। हालांकि, अबतक किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह इलाका सुन्नियों और शियाओं के बीच सांप्रदायिक हिंसा के लिए जाना जाता है। पाराचिनार जिला मुख्यालय अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैसर अब्बास ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तूरी बंगश की स्थानीय जनजातियों ने हमले के तत्काल बाद एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

यात्रियों से भरी एक बस को आतंकवादियों ने निशाना बनाया

सनद रहे कि पिछले माह गिलगित बाल्टिस्तान के चिलास में यात्रियों से भरी एक बस को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 घायल हुए थे। साल 2023 में देश में खासकर खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में आतंक संबंधी घटनाओं में इजाफा देखा गया है। यहां पर हुए 419 आतंकवादी हमलों में 620 लोग मारे गए, जिनमें 306 सुरक्षाकर्मी, 222 नागरिक और 92 आतंकवादी शामिल थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×