Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

किम शर्मा और लिएंडर पेस के पेरेंट्स ने की मुलाकात, क्या कोर्ट मैरिज करने वाला है कपल ?

किम शर्मा और लिएंडर पेस काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। हाल ही में सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अब किम और लिएंडर जल्द ही शादी कर सकते हैं।

11:05 AM May 07, 2022 IST | Desk Team

किम शर्मा और लिएंडर पेस काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। हाल ही में सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अब किम और लिएंडर जल्द ही शादी कर सकते हैं।

किम शर्मा और लिएंडर पेस काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। इन दोनों ने पब्लिकली अपने रिश्ते को एक्सेप्ट किया है, सोशल मीडिया पर आए दिन इनकी रोमांटिक तस्वीरे छाई रहती है। इसी बीच अब इस कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आईं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो अब किम और लिएंडर जल्द ही शादी कर सकते हैं।
Advertisement
वैसे इस साल बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज शादी के बंधन के बंधे है तो अब इस कड़ी में किम शर्मा और लिएंडर पेस का नाम भी शामिल हो सकता है। खबरों की मानें तो किम और लिएंडर कोई ग्रैंड शादी नहीं करने वाले। बल्कि दोनों बेहद सादगी से अपने नए सफर की शुरुवात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि कपल कोर्ट मैरिज करेगा। 
हालांकि, इस बारे में अभी तक किम या उनके बॉयफ्रेंड और लिएंडर की तरफ से किसी तरह की कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है। ऐसे में दोनों के फैंस को इस खुशखबरी का कुछ समय और इंतजार करना होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो किम और लिएंडर को अपने इस रिश्ते के लिए उनके पेरेंट्स का आशीर्वाद भी मिल चुका है। दोनों का यह रिश्ता उनके परिवार को मंजूर है। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक लिएंडर और किम के पेरेंट्स ने मुंबई में मुलाकात की थी। उन्होंने किम के बांद्रा वाले घर पर कोर्ट मैरिज की प्लानिंग की चर्चा की। बता दे, इससे पहले भी किम और लिएंडर के माता-पिता ने मुलाकात की थी। बीते साल दिसंबर में कपल लिएंडर के माता-पिता से मिलने कोलकाता गए थे जहां किम के माता-पिता भी पहुंचे थे। 
अब ये साफ़ है कि किम शर्मा की लिएंडर पेस के साथ उनकी शादी होगी। इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुनजानी संग शादी रचाई थी। हालांकि, उनकी ये शादी लंबी नहीं चल पाई और दोनों साल 2016 में तलाक लेकर अलग हो गए। इसके बाद एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ ही जोड़ा गया था। लेकिन अब किम पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ रिलेशन में हैं। ऐसे फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
Advertisement
Next Article