Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पुडुचेरी की उपराज्यपाल Kiran Bedi ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, कहा 'यह मेरा सौभाग्य है'

07:15 PM May 30, 2024 IST | Pannelal Gupta

Kiran Bedi: पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने अपनी मां की बरसी के मौके पर अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए रामलला के दर्शन करने के अवसर मिलने को अपना सौभाग्य बताया।

Highlights

Kiran Bedi ने किया पीएम मोदी का आभार

Kiran Bedi ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे रामलला का दर्शन करने का मौका मिला। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रशासन का आभार व्यक्त करती हूं, जिनकी वजह से अयोध्या में राम मंदिर बना। यह भारतवर्ष का सौभाग्य है, हर भारतीय का सौभाग्य है।

मेरी मां की आत्मा को सुकून मिला- Kiran Bedi

Kiran Bedi ने कहा कि जो भी भगवान राम में विश्वास करता है वह अपने जीवनकाल में रामलला के दर्शन करने अयोध्या जरूर आएगा। अयोध्या एक तीर्थ स्थान बन गया है, मैं बहुत दिनों बाद अयोध्या आई हूं, मेरी मां की आत्मा को सुकून मिला होगा।

Kiran Bedi पहले के अयोध्या और आज के अयोध्या में अन्तर

किरण बेदी ने कहा कि पहले की अयोध्या में और अब की अयोध्या में जमीन-आसमान का अंतर है। जब रामलाल टेंट में थे तभी मैं आई थी, हर भारतीय के लिए अयोध्या एक डेस्टिनेशन बन चुका है, उन्हें अयोध्या आना ही आना है। जैसे हम लोग हरिद्वार 'हर की पौड़ी' जाते हैं, अपने बड़ों को याद करते हैं वैसे ही अयोध्या भी ऐसी ही आध्यात्मिक जगह बन गई है।

कई बड़े नेता, अभिनेता कर चुके रामलला के दर्शन

बता दें, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से अब तक अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, बॉलीवुड अभिनेता से लेकर कई राजनेताओं ने यहां आकर रामलला के दर्शन किए हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article