टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

किरण चौधरी ने लगाए सरकार पर आरोप

NULL

03:24 PM May 14, 2018 IST | Desk Team

NULL

भिवानी : कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर एक के बाद एक आरोप लगाए। भिवानी में अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में किरण चौधरी ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा को हार दिखने लगी है। तभी वो काम की बजाय लूटने में लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सीएम भिवानी आकर तोते की तरह टेल पर पानी लाने का दावा करते हैं, जबकि हकीकत में सरकार ने भिवानी को पाकिस्तान समझ रखा है। उन्होंने कहा कि भिवानी के साथ ना केवल सिंचाई बल्कि पेयजल देने में भी भेदभाव किया जा रहा है।

Advertisement

इसके बाद उन्होंने सरसों की खरीद ना होने पर सरकार को घेरा। किरण चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार खरीद ना कर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होने कहा कि सरसों की खरीद दिन की बजाय रात को गुंडों की मौजदूगी में की जा रही है और किसानों के साथ समर्थन मूल्य के साथ तोल में भी गङबङ की जा रही है। उन्होने मांग की है कि जिन किसानों ने समर्थन मूल्य से कम भाव पर सरसों बेची है तथा जिन किसानों को पैसा नहीं मिला है वो ब्याज समेत दे।उन्होंनेे कहा कि यहां किसान परेशान हैं और सीएम मनोहरलाल विदेश में बैंगन देख रहे हैं। उन्होने आरोप लगाया कि अगली बार सरसों की तरह बैंगन की भी यही हालत होगी।

उन्होनें कहा कि किसानों के मामले में सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है। किरण चौधरी ने दावा किया कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी और फिर देखेंगे कि कौन अधिकारी नहीं मानता और काम नहीं करता। सीएम के साथ किरण चौधरी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि जब खुद पीएम झूठ बोलते हैं तो उनके अनुयायी (सीएम व मंत्री) झुठ को झूठला नहीं सकते। उन्होंंने कहा कि भाजपा को अब हार नजर आने लगी है। ऐसे में भाजपाई लोगों के काम करने की बजाय प्रदेश को लूटने में लगे हैं। सीएलपी लीडर किरण चौधरी यहीं नहीं रूकी। उन्होने कहा कि देश व प्रदेश के जो हालात हुए हैं उन्हें देखते हुए अब लोगों को मंदिरों में जाकर भाजपा से किनारा करने का प्रण लेना चाहिए।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

(दीपक खण्डेलवाल)

Advertisement
Next Article