W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चंडीगढ़ से कटा किरण खेर का टिकट, BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट

02:23 PM Apr 10, 2024 IST | Jivesh Mishra
चंडीगढ़ से कटा किरण खेर का टिकट  bjp ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट

Kirron Kher Ticket Canceled From Chandigarh: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार यानी 10 अप्रैल को उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की। वहीं, इस बीच पार्टी ने चंडीगढ़ से अभिनेत्री किरण खेर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह संजय टंडन को बीजेपी ने अपना नया उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, संजय टंडन चंडीगढ़ से बीजेपी के अध्यक्ष हैं।

Highlights:

  • चंडीगढ़ से कटा किरण खेर का टिकट
  • BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट
  • 2014 में पहली बार किरण खेर ने बीजेपी के टिकट पर हासिल की थी जीत

 

चंडीगढ़ से किरण खेर का कटा टिकट

बता दें कि चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट कट गया है। इसको लेकर कुछ समय पहले ही संकेत साफ हो गए थे। वहीं, 4 मार्च को चंडीगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर जब खेर से सवाल किया गया तो वह इस सवाल का जवाब टालती हुई नजर आईं।

 

2014 में पहली बार किरण खेर ने बीजेपी के टिकट पर हासिल की थी जीत

दरअसल, 2014 में पहली बार किरण खेर ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी खेर ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। अब उनका पार्टी से इस बार टिकट काट दिया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×