दो हफ्ते तक रोजाना खाए ये हरे रंग का फल, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते
Kiwi Khane Ke Fayde: कीवी एक फल है, जिसका रंग बाहर से भूरा और अंदर से हरा होता है। इसके अंदर काले रंग के बीज होते हैं। इस फल को विटामिन सी से भरपूर बताया गया है। इसे खाने से अनेकों फायदे होते हैं। यह फल इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। आयुर्वेद में कीवी को एक शीत फल माना जाता है। जिसे रोजाना खाने से खून साफ़ रहता हैं। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है। जो आपको किसी भी बिमारी से लड़ने में मददगार साबित होता है। कीवी को गर्मियों में खाना बेहतर माना गया है। इसे खाने से बॉडी में ठंडक पहुंचता है।
Kiwi Fal Khane Se Kya Hota Hai

डॉक्टरों के अनुसार, कीवी हार्ट के मरीजों को रोजाना खाना चाहिए। इसे दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। कहा जाता है कि कीवी को लगातार 28 दिनों तक सेवन करने से प्लेटलेट हाइपरएक्टिविटी, प्लाज्मा लिपिड और रक्तचाप को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आपके घर में कोई हृदय रोग से पीड़ित है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार उसे रोज़ाना एक कीवी खिलाएँ। इससे उसकी पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलेगा।
Kiwi Fruit Benefits in Hindi
कीवी एक पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जो आंखों की सेहत और वजन नियंत्रण के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। रोजाना एक कीवी का सेवन आंखों की रोशनी को बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
Kiwi Khane Ke Fayde: Kiwi खाने से वजन रहता है सही

Kiwi Khane Ke Fayde: कीवी में कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह वजन कम करने या उसे संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। यह फल पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती।
ब्लड शुगर मरीजों के लिए फायदेमंद

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के अनुसार, कीवी कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला फल है, जो ब्लड शुगर और इंसुलिन को नियंत्रित करने में सहायक होता है। टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों या जोखिम वाले लोगों के लिए कीवी एक उत्तम विकल्प हो सकता है।
ये भी पढ़ें :जन्माष्टमी पर घर बनाएं बिना लहसुन-प्याज वाले व्रत के पकवान
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्योहार 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त उपवास, पूजा, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण करते हैं। उपवास के दौरान लोग सात्त्विक आहार व फल खाते हैं और अनाज, नमक तथा तामसिक चीज़ों से परहेज करते हैं। ऐसे में दिनभर ऊर्जा बनाए रखने के लिए उपवास में खाए जाने वाले विशेष खाद्य पदार्थों की जरूरत होती है।
यहां कुछ ऐसे फूड आइटम सुझाए गए हैं, (Janmashtami 2025 Vrat Recipes) जिन्हें आप घर पर ला सकते हैं। इनमें साबूदाना आगे पढ़ें..
Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।