KKR vs MI IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
07:23 PM Sep 23, 2020 IST | Ujjwal Jain
रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।कुछ ही देर में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के 13वें सीजन के अपना पहला मैच में बुधवार को यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेलने के लिए उतर रही है।
मुंबई की टीम इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों अपना पहला मुकाबला पांच विकेट से हार गई थी, जबकि कोलकाता का सीजन में यह पहला मुकाबला है। मुंबई इंडियंस के आलराउंडर कीरन पोलार्ड का आईपीएल में यह 150वां मैच है।
कागजों पर देखा जाए तो मुंबई की टीम कार्तिक की टीम पर हावी दिख रही है। दोनों टीमों ने अभी तक कुल 25 मैच खेले हैं जिसमें से मुंबई ने 19 मैच जीते हैं। हालांकि केकेआर की टीम 2013 के बाद से अब तक एक बार भी आईपीएल में अपना पहला मैच नहीं हारी है। ऐसे में यह मुकाबला रोचक हो सकता है।
केकेआर ने 2014 में इसी मैदान पर मुंबई को मात दी थी, ऐसे में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगी।
टीमें :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बाउल्ट, जसप्रीत बुमराह।
कोलकाता नाइट राइडर्स : सुनील नरेन, शुभमन गिल, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), निखिल नाइक, पैट कमिंस, कुलदीप यादव, संदीप वारियर, शिवम मावी।
Advertisement
Advertisement