Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जानिए इन दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों के व्यवसाय के बारे में

NULL

03:57 PM Jan 20, 2018 IST | Desk Team

NULL

भारतीया क्रिकेटर्स के बारे में तो आप सब ही जानते हैं। उनकी पॉॅपुलैरीटी के बारे में तो आप सभी जानते हैं। आज हम आपको भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों के बारे में बताएंगे जो किसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं है। उनकी खूबसूरती की बात की जाए तो वह बॉलीवुड की एक्ट्रेसस को अपनी खूबसूरती में टक्कर दे सकती हैं।

Advertisement

बता दें कि कुछ क्रिकेटरों की पत्नियों के तो सोशल मीडिया जैसे ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लाखों प्रशंसक हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि इनकी पत्नियां अपने पति को और भारतीय टीम को स्पोर्ट करने के लिए स्टेडिम में भी नजर आती हैं। लेकिन आप इन क्रिकेटर्स की पत्नियों के व्यवसाय केबारे में कम ही जानते होंगे। आज हम आपको भारत के 10 क्रिकेटरों की पत्नियों के व्यवसाय के बारे में आपको जानकारी देंगे।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा को कौन नहीं जानता हैं उन्हें किसी परिचय की जरूरत तो बिल्कुल भी नहीं है। अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी हैं और साथ ही बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।

साक्षी धोनी

साक्षी धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी हैं। साक्षी जब माही से मिली थी तब वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। अब साक्षी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं।

रितिका सजेद

रितिका सजेद भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी हैं। रोहित की पत्नी रितिका को आपने उनके हर मैच में देखा होगा। रितिका अपने पति रोहित को उनके हर मैच में स्पोर्ट करने आती हैं। रितिका एक इवेंट मैनेजर हैं और वह वर्तमान में रोहित के सारे ही इवेंट्स को मैंनेज करती हैं।

गीता बसरा

गीता बसरा भरतीय क्रिकेट टीम के फ्रीकी गेंदबाज हरभजन सिंह की पत्नी है। गीता बसरा बॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं। गीता ने कई सारी बॉलीवुड में कुछ हिट फिल्मों में काम किया है जैसे ‘द ट्रेनÓ और ‘दिल दिया है’।

हेजल कीच

हेजल कीच भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह की पत्नी है। हेजल बॉलीवुड की अभिनेत्री और मॉडल हैं। हेजल ने कई सारे टीवी सीरिज में भी काम किया हुआ है। हेजल ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। हेजल कीच ने बिग बॉस, बॉम्बे ड्रीम्स और बॉडीगार्ड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

प्रियंका चौधरी

प्रियंका चौधरी भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना की पत्नी हैं। बता दें कि सुरेश की पत्नी प्रियंका आईटी इंजीनियर हैं। प्रियंका ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नीदरलैंड के एक बैंक में भी काम कर चुकी हैं।

तान्या वाध्वा

तान्या वाधवा भारत के फास्ट गेंदबाज उमेश यादव की पत्नी है। बता दें कि उमेश यादव की पत्नी तान्या एक फैशन डिजाइनर है। तान्या अपनी पढ़ार्ई सगाई से पहले ही पूरी कर ली थी।

नुपुर नागर

नुपुर नागर भारत के फास्ट गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की पत्नी है। भुवनेश्वर कुमार की पत्नी एक इंजीनियर हैं। भुवी की पत्नी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती हैं।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Advertisement
Next Article