टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन करें ये उपाय

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए विशेष माना जाता है। यदि आप भी जीवन में सुख-शंति और धन की प्राप्ति चाहते हैं

06:30 AM Nov 25, 2019 IST | Desk Team

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए विशेष माना जाता है। यदि आप भी जीवन में सुख-शंति और धन की प्राप्ति चाहते हैं

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए विशेष माना जाता है। यदि आप भी जीवन में सुख-शंति और धन की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ बताए गए उपयों को करना होगा। क्या आपको मालूम है कि भगवान शिव केवल एक लोटे जल से भी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। यदि उनकी पूजा सच्चे मन से की जाए। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप भगवान शिव जी की विशेष कृपा और जीवन में खुशहाली प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement
उपाय
1.आज यानी सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध या मिश्री चढ़ाएं।
2.भोलेनाथ को सबसे ज्यादा प्रिय बिल्व पत्र होता है। इसलिए आज के दिन भगवान शिव को करीब 11 बिल्व पत्र जरूर अर्पित करें।
3.आज के दिन शिव जी को इमरती अर्पित करें। ऐसा करने से वह जल्दी प्रसन्न होंगे।
4.हर सोमवार के दिन मंदिर जाकर शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें। ऐसा आप करीब 5 सोमवार लगातार करें। इसके बाद आपको खुद चमत्कार दिखाई दे जाएगा।
5.सोमवार के दिन मंदिर में जाकर शिवलिंग का जल अभिषेक करते हुए ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें। इसके साथ ही उन्हें कोई एक मौसम का फल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपके  ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी। 
Advertisement
Next Article