Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जाने क्यों शूट से आकर रोया करती थीं मृणाल ठाकुर, ऐसे तय किया टीवी से बॉलीवुड तक का सफर

टीवी जगत से बॉलीवुड में अपना सफर तय करने वाली मृणाल ठाकुर आज बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अभी अभी बॉलीवुड में फिल्म जर्सी से अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। वही मृणाल आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

12:55 PM Aug 01, 2022 IST | Desk Team

टीवी जगत से बॉलीवुड में अपना सफर तय करने वाली मृणाल ठाकुर आज बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अभी अभी बॉलीवुड में फिल्म जर्सी से अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। वही मृणाल आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

टीवी जगत से बॉलीवुड में अपना सफर तय करने वाली मृणाल ठाकुर आज बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती बन चुकी हैं।  एक्ट्रेस ने अभी अभी बॉलीवुड में फिल्म जर्सी से अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं।  वही मृणाल आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में मृणाल के जन्मदिन पर जानते मृणाल के सफर की कुछ बेहतरीन किस्से। दरअसल टीवी जगत से बॉलीवुड तक का सफर तय करना मृणाल के लिए आसान नहीं था।  लेकिन इसके बावजूद मृणाल ने हार नहीं मानी और खुद को आज एक काबिल एक्ट्रेस बनाने की होड़ में लगी हुई हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी के बारे में कुछ खास तथ्य।
Advertisement
दरअसल मृणाल ठाकुर का जन्म 1 अगस्त 1992 में महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। मृणाल ने मुंबई के कॉलेज से मास मीडिया की पढ़ाई की है। वही मृणाल के प्रोफेशनल लाइफ की बात करे तो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने साल 2012 में पहले सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती….ये खामोशियां’ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया लेकिन सीरियल कुमकमु भाग्य में बुलबुल के किरदार से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद साल 2016 में एक्ट्रेस ने शरद चंद्र त्रिपाठी के साथ नच बलिए में भी हिस्सा लिया। 
वही हर नए स्ट्रगलिंग कलाकार की तरह मृणाल का सफर भी बॉलीवुड में आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने शुरूआती के दिनों में कई ऐसे फेज भी देखे हैं।  जिसे देखने के बाद मृणाल ने अपनी कदम पीछे करने की भी सोच ली थी। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद बताया था कि शुरुआत में जब वह न्यू कमर थीं,तब एक्ट्रेस के साथ काफी अलग तरीके से बर्ताव किये जाते थे। जिसके बाद कई बार वह घर लौटकर रोने लगती थीं, लेकिन उस वक़्त एक्ट्रेस के माता-पिता ने एक्ट्रेस को भरपूर मनोवल बढ़ाया और यही वजह हैं की मृणाल आज एक सुपरस्टार एक्ट्रेस के रूप में निखरकर सामने आई हैं।  
वही मुनाल के फ़िल्मी करियर की बात करे तो मृणाल ठाकुर के करियर में टर्निंग पॉइंट तब आया जब साल 2018 में उन्होंने इंडो अमेरिकन फिल्म ‘लव सोनिया’ साइन की। इस फिल्म से उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर शुरूआत की। मृणाल ठाकुर ने साल 2019 में सुपर 30 और बाटला हाउस में काम किया। 
इसके बाद वह साल 2020 में घोस्ट स्टोरी में नजर आईं। वही साल 2021 में उनकी फिल्म तूफान आई और फिर शाहिद कपूर संग फिल्म जर्सी में मुख्य भूमिका निभाई।वही फिल्म जर्सी भले ही बॉलीवुड में वो धमाल नहीं मचा पाई। लेकिन फिल्म में मृणाल के एक्टिंग को खुद पसंद और सराहा गया था।  और यही वजह हैं की आज मृणाल ठाकुर की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में होती है।
Advertisement
Next Article