कोहली-अनुष्का ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन पर ऐसे दिया अपना रिएक्शन, देखें वीडियो
प्रधानमंत्री नरेन्द्रे मोदी ने पूरे भारत देश में मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों तक लॉकडाउन कर दिया है। उन्होंने बताया की 21 दिन का समय कोरोना वायरस का साइकिल तोड़ने के लिए बहुत जरूरी है।
07:17 PM Mar 25, 2020 IST | Desk Team
प्रधानमंत्री नरेन्द्रे मोदी ने पूरे भारत देश में मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों तक लॉकडाउन कर दिया है। उन्होंने बताया की 21 दिन का समय कोरोना वायरस का साइकिल तोड़ने के लिए बहुत जरूरी है। कई परिवार तबाह हो जाएंगे अगर ये 21 दिन नहीं सम्भले। कई क्रिकेटर्स पीएम नरेंद्र मोदी के इस ऐलान के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पीएम के द्वारा किए गए देश लॉकडाउन का भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने स्वागत किया है साथ ही अपने फैंस को घर में रहने की सलाह दी है।
सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लोगों से घरों पर रहने के लिए कहा है साथ में कहा कि इस मुश्किल घड़ी में एकजुट हम सब को रहना है और बाहर नहीं निकलना है। सभी से अनुरोध दोनों ने किया दिखाकर हम अपना जीवन और देश को बचा सकते हैं। 21 दिनों तक सब से दोनों ने घर में रहने कि सलाह दी है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए कहा है। कोहली के बाद इस पर कोच रवि शास्त्री ने भी ट्वीट किया।
Advertisement
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी भारत लॉकडाउन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। एक बार फिर से पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा,हम सब मिलकर कोरोना को हराएंगे ऐसे में इस आदेश का पालन सभी करें। कृ्पा करके अपने घर में रहें और सुरक्षित रहें।
Advertisement