टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लार्ड्स में कपिल-धोनी ही दिला पाये जीत

टेस्ट हार चुकी भारतीय टीम को सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक लार्ड्स मैदान पर खेलना है। भारतीय टीम इस मैदान पर जीत हासिल करके सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

12:50 PM Aug 08, 2018 IST | Desk Team

टेस्ट हार चुकी भारतीय टीम को सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक लार्ड्स मैदान पर खेलना है। भारतीय टीम इस मैदान पर जीत हासिल करके सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।

लंदन : पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट हार चुकी भारतीय टीम को सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक लार्ड्स मैदान पर खेलना है। भारतीय टीम इस मैदान पर जीत हासिल करके सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। इंग्लैंड की टीम इस मैदान पर भारत पर भारी पड़ी है लेकिन 2014 में धोनी की कप्तानी में भारत ने यहां जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में इशांत शर्मा के बाउंसरों से इंग्लिश बल्लेबाज आतंकित हो गये थे।

Advertisement

इंग्लैंड की सरजमीं पर खेली थी इन दिग्गज Indian Cricketers ने मास्टरक्लास पारियां

लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट रिकॉर्ड में मेजबान टीम का पलड़ा भारी है। इस मैदान पर भारत ने 17 टेस्ट खेले, जिनमें 2 में ही जीत हासिल कर सका, जबकि 11 में उसे हार का सामना करना पड़ा। 4 टेस्ट ड्रॉ पर छूटे। लॉर्ड्स में कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी ही हैं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने यहां टेस्ट जीता। भारत ने इस मैदान पर पिछली जीत 2014 में धोनी की कप्तानी में हासिल की थी। उस टीम में विराट कोहली भी खेल रहे थे। अब विराट भी लार्ड्स में टेस्ट जीतकर कपिल और धोनी के क्लब में शामिल होना चाहेंगे।

Advertisement
Next Article