For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Asia Cup T20 Match ( IND vs AFG ) : कोहली ने जड़ा 71वां इंटरनेशनल शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से दी मात

भारत ने एशिया कप 2022 में अपने अभियान की समाप्ति जीत के साथ की है। दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से मात दी।

10:55 PM Sep 08, 2022 IST | Shera Rajput

भारत ने एशिया कप 2022 में अपने अभियान की समाप्ति जीत के साथ की है। दुबई में खेले गए मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रनों से मात दी।

asia cup t20 match   ind vs afg      कोहली ने जड़ा 71वां इंटरनेशनल शतक  भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से दी मात
भारत ने विराट कोहली (122 नाबाद) के बहुप्रतीक्षित शतक के बाद भुवनेश्वर कुमार (चार रन, पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 मैच में गुरुवार को 101 रन से मात दी।
Advertisement
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 212 रन बनाये थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान पूरे ओवर खेलकर 111 रन ही बना सकी।
टी20 अंतरराष्ट्रीय में कोहली का पहला शतक
कोहली ने आखिरकार अपना 71वां शतक जमाते हुए 61 गेंदों पर 12 चौकों और छह छक्कों की बदौलत 122 रन बनाये। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में कोहली का पहला शतक है। कोहली का यह अंतरराष्ट्रीय शतक 1020 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आया है, जबकि उनका आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को बंगलादेश के खिलाफ खेले गये टेस्ट मैच में आया था।
Advertisement
यह फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय टीम का एशिया कप 2022 में आखिरी मैच था, जिसे जीतकर उसने अपने अभियान को समाप्त किया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी , राहुल और विराट कोहली ने दिलायी शानदार शुरुआत 
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को केएल राहुल और विराट कोहली ने शानदार शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिये 119 रन जोड़े। राहुल ने आउट होने से पहले 41 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की बदौलत 62 रन बनाये।
तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर छक्का लगाया लेकिन दूसरी गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गये।
इसके बाद विकेट पर आये ऋषभ पंत ने कोहली का साथ दिया और दोनों ने चौथे विकेट के लिये 42 गेंदों पर 87 रन की साझेदारी की। पंत ने इस साझेदारी में सिर्फ 20 रन बनाये। कोहली ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर 84 पारियों बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 रन का आंकड़ा छुआ। कोहली ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाकर भारत को 20 ओवर में 212 रन तक पहुंचाया।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×