टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कोलकाता : बेलूर मठ पहुंचे सौरव गांगुली, दो हजार किलो चावल किए दान

गांगुली इससे पहले कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख रुपये का चावल दान दिया था।

08:08 PM Apr 01, 2020 IST | Desk Team

गांगुली इससे पहले कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख रुपये का चावल दान दिया था।

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बुधवार को रामकृष्ण मिशन के मुख्यालय बेलूर मठ पहुंचे जहां उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के कारण मुश्किल स्थिति का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए 2000 किलो चावल दान किया।
गांगुली ने ट्वीट किया, ‘‘25 साल के बाद बेलूर मठ आया हूं, जरूरतमंदों की मदद के लिए 2000 किलो चावल दे रहा हूं।’’
पूर्व भारतीय कप्तान यहां सफेद टी-शर्ट और चेहरे पर काले रंग के मास्क में दिखे। उन्होंने यहां के पुजारियों के साथ गोल्फ कार्ट पर बैठ कर भ्रमण किया।

गांगुली इससे पहले कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख रुपये का चावल दान दिया था। भारत में इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 1700 के पार पहुंच गयी है जिसमें से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है।

Advertisement

Advertisement
Next Article