टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अब बदला हुआ शहर नजर आता है कोटा, जितनी तारीफ की जाए कम : अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोटा शहर पूरी तरह से बदल गया है। कोटा का ऐसा बदलाव हुआ स्वरूप उन्होंने पिछले पांच दशक में पहली बार देखा है।

03:17 PM Dec 03, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोटा शहर पूरी तरह से बदल गया है। कोटा का ऐसा बदलाव हुआ स्वरूप उन्होंने पिछले पांच दशक में पहली बार देखा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोटा शहर पूरी तरह से बदल गया है। कोटा का ऐसा बदलाव हुआ स्वरूप उन्होंने पिछले पांच दशक में पहली बार देखा है।
Advertisement
झालावाड़ जिले में चंवली के रास्ते कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चंवली के रास्ते प्रवेश के बाद राजस्थान में भारत जोड़ यात्रा की कोटा और झालावाड़ मे तैयारियों का जायजा लेने आए मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने शुक्रवार देर शाम कोटा में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले चंबल नदी के तट पर स्थित रिवर फ्रंट का अवलोकन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वह अपनी राजनीतिक यात्राओं के दौरान पिछले 5 दशकों से कोटा आते रहे हैं लेकिन कोटा का ऐसा नजारा पहली कभी देखने को नहीं मिला।
श्री गहलोत ने जायजा लेने के दौरान कोटा के विकास कार्यों को देखकर कहा कि- ‘ श्री धारीवाल ने कोटा के स्वरूप को बदल कर रख दिया है। एयरपोर्ट से जगपुरा तक भारत जोड़ यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया, इस दौरान ट्रैफिक लाइट-फ्री मार्ग से गुजर कर मैं जब जगपुरा पहुंचा तो कही ट्रैफिक लाइट नही थी।
उन्होने कहा कि कोटा में अपूर्व विकास कार्य हुए हैं, जो नजर भी आ रहे हैं। ‘ जगपुरा में राहुल गांधी के विश्राम स्थल का दौरा कर लौटते समय नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने मार्ग में आने वाले सभी विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जानकारी दी। उन्होंने काफिला रोक रोक कर कोटा के विकास कार्यों को देखा और सराहना की।श्री गहलोत ने चंबल रिवर फ्रंट के बारे में कहा कि वाकई विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनने जा रहा है मुख्यमंत्री गहलोत रिवर फ्रंट देखकर खासे प्रभावित हुए और उन्होंने प्रोजेक्ट के पूर्ण होने की जानकारी भी मौके पर मौजूद अधिकारियों से ली।
श्री धारीवाल ने रिवर फ्रंट पर स्थापित किए जा रहे विश्व कीर्तिमानो के बारे में विस्तार से बताया। श्री गहलोत ने रिवर फ्रंट ईस्ट साइड के बैराज गार्डन, चंबल माता प्रतिमा, आगरा फोर्ट ग्रांड हाट,वर्ल्ड हेरिटेज पर बनाई जाने वाली विश्व की 9 बिलि्डंगों के बारे में जानकारी लेकर कहा कि सारा विश्व ही यही उतर आया है राजस्थान में विश्व स्तरीय हेरिटेज रिवर फ्रंट वाकई कीर्तिमान स्थापित करेगा।
Advertisement
Next Article