टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कोविड-19 : देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा पंहुचा 244

भारत में दो और कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 244 हो गई है।

08:56 PM Mar 20, 2020 IST | Shera Rajput

भारत में दो और कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 244 हो गई है।

भारत में दो और कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 244 हो गई है। आपको बता दे की इससे पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को देश में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 206 बताई थी।  स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मीडिया से कहा, ‘चार मौतों के साथ अबतक कुल 206 मामले देशभर में सामने आए हैं।’ 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के आंकड़े अपनी वेबसाइट पर भी डाले हैं। कुल सक्रिय मामलों की संख्या आठ घंटों के अंदर 171 से बढ़कर 196 हो गई है। 
कुल संख्या में 196 सक्रिय कोरोनावायर मामले और एक माइग्रेटेड कोविड-19 मरीज शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि कम से कम 191 भारतीय और 32 विदेशी नागरिक नोवल कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 23 लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है। 
महाराष्ट्र इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित है, जहां अबतक कुल 52 मामले हैं और एक की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद केरल में 28 पुष्ट और सक्रिय मामले सामने आ चुके हैं। तीन मरीज पहले ही ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में 17 मामले हैं, जिसमें से पांच लोग ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 
मंत्रालय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 23 मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक विदेशी नागरिक है। नौ लोग ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 
आंध्र प्रदेश में भी कोरोनावायरस के मामलों की संख्या बढ़ रही है। अभी वहां कुल तीन मामले हैं। इसके बाद गुजरात में पांच, हरियाणा, राजस्थान और तेलंगाना में अलग-अलग 17 मामले हैं। कर्नाटक में 15 मामले, तमिलनाडु और उत्तराखंड में तीन मामले हैं। जम्मू-कश्मीर में चार मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि लद्दाख में 10 मामले सामने आए हैं। 
पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पंजाब में अलग-अलग दो मामले सामने आए हैं। जबकि पुडुचेरी और चंडीगढ़ में कोविड-19 का पहला मामला सामने आया है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article