कार्तिक आर्यन के बर्थडे को स्पेशल बनाने में जुटी कृति सेनन, एक्टर के लिए किया सरप्राइज प्लान
बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और इस साल के सबसे सक्सेसफुल एक्टर कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। कार्तिक का ये बर्थडे उनके लिए काफी स्पेशल होने वाला हैं क्यों की इस साल कार्तिक ने अपने मेहनत और लगन से अपने फैंस सहित सभी दर्शकों को काफी ज्यादा इम्प्रेस कर दिया हैं। वही कार्तिक के बर्थडे पर बॉलीवुड की एक हसीना काफी ज्यादा एक्साइटेड दिख रही हैं। और वो कार्तिक के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट भी प्लान कर चुकी हैं।
10:59 AM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

दरअसल कार्तिक के लिए ये सरप्राइज प्लान करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की फिट और फाइन एक्ट्रेस कही जाने वाली कृति सेनन हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर कार्तिक आर्यन ने देर रात अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर किया है। कार्तिक की इस पोस्ट में वह अपने पेरेंट्स के साथ केक कटिंग करते दिख रहे हैं। साथ ही कार्तिक आर्यन की इन फोटोज पर उनके फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारे भी उन्हें लगातार बर्थडे विश कर रहे हैं।
Advertisement
लेकिन बॉलीवुड के इन सितारों में एक सितारा का कमेंट काफी इंट्रेस्टिंग लगा। और वो हैं कृति सेनन। जहां कृति ने कार्तिक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा की ‘हैप्पी बर्थडे बंटू, मेरे पास आपके लिए एक बेहतरीन गिफ्ट है.’ इस तरीके से कृति ने कार्तिक आर्यन के लिए सरप्राइज गिफ्ट प्लान किया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि कार्तिक के लिए कृति का ये सरप्राइज गिफ्ट क्या होने वाला है।

वही कृति और कार्तिक की जोड़ी को लोग परदे पर काफी ज्यादा पसंद करते हैं। और सबसे पहले इनकी जोड़ी को साल 2019 में आई फिल्म ‘लुका छुप्पी’ में एक साथ देखि गई थी। जहां दर्शकों को इनकी जोड़ी इस कदर पसंद आई की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी। वही अब कार्तिक और कृति के फैंस के लिए एक खुशखबरी ये भी है की इनकी जोड़ी एक बार फिर परदे पर दिखाई देने वाली हैं।

जिसको लेकर दोनों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दरअसल आने वाले समय में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। अगले साल फरवरी के महीने में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘शहजादा’ रिलीज होगी।
Advertisement
Advertisement

Join Channel