कृति सेनन संग दुनिया की प्राब्लम्स को डिस्कस करती हैं रश्मिका मंदाना, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
वीडियो में साउथ की क्यूट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और कृति सेनन एक साथ गपशप करते दिख रही हैं। इस वीडियो को दोनों के जिम ट्रेनर करण सावन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के शेयर होते ही ये सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड में एक्ट्रेसेज आए
दिन जिम से फोटोज वीडियोज पोस्ट करती रहती है। बी-टॉउन की कई एक्ट्रेसेज को साथ
में जिम करते देखा गया है। हाल ही में बॉलीवुड से एक और Gym Buddies की वीडियोज सोशल
मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में साउथ की क्यूट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना
और कृति सेनन एक साथ गपशप करते दिख रही हैं। इस वीडियो को दोनों के जिम ट्रेनर करण
सावन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो शेयर होते ही ये सोशल मीडिया पर
जमकर वायरल हो रहा है।
रश्मिका और कृति अपने फिटनेस
का काफी ध्यान रखती है। अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर दोनों वर्कआउट जरुर
करती हैं। कृति और रश्मिका के साथ में वर्कआउट की वीडियो
सामने आई है। जिसमे दोनों एक्सरसाइज करने की बजाय गप्पे
मारती नजर आ रही हैं। कृति और रश्मिका के
ट्रेनर ने उनके वर्कआउट सेशन का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मस्ती करती नजर आ
रही हैं।
दोनों एक्ट्रेसेज के ट्रेनर करण सावन ने इंस्टाग्राम पर कृति और रश्मिका का वीडियो
शेयर किया है। करण सावन वीडियो ने वीडियो शेयर
करते हुए लिखा- क्या होता है जब मैं कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को थोड़ा फ्री
टाइम दे देता हूं।
वीडियो में कृति
और रश्मिका वर्कआउट सेशन में स्क्वॉट्स पोजिशन में बैठकर गप्पे मारती नजर आ रही
हैं। बात करते हुए दोनों काफी हंसती नजर आ रही हैं। वहीं, करण की वीडियो का
रिप्लाई देते हुए रश्मिका ने लिखा- मैं और कृति दुनिया की प्रॉब्लम्स के बारे में
बात कर रहे हैं। हमें डिस्टर्ब मत करो। साथ में हंसने वाली इमोजी पोस्ट की।
फैंस को दोनों
एक्ट्रेसेज का ये अंदाज काफी भा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
लोग दोनों एक्ट्रेसेज की बान्डिंग देखकर काफी इंप्रेस है। इससे पहले बॉलीवुड की कइ
एक्ट्रेसेज की जिम वीडियो वायरल हो चुकी है, जिसमें आलिया-कटरीना कैफ भी शामिल है।
वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही पैन इंडिया फिल्म सीता रामम में
दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघर
में रिलीज हो रही है। इसके अलावा रश्मिका मिशन मजनू से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही
हैं। वहीं, कृति सेनन बहुत जल्द आदिपुरुष में नजर आने वाली है। फिल्म में कृति के
साथ प्रभास और सैफ अली खान भी दिखाई देंगे।