Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कुंबले ने दिया कोच पद से इस्तीफा

NULL

12:35 AM Jun 21, 2017 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कोच अनिल कुंबले ने कप्तान विराट कोहली और कुछ अन्य खिलाडिय़ों के साथ मतभेदों के चलते मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से रविवार को खिताबी मु़काबला हारने के 48 घंटे बाद कुंबले ने आखिर अपना पद भी छोड़ दिया। इससे पहले कुंबले ने वेस्ट इंडीज के आगामी दौरे के लिए टीम के साथ जाने के बजाय लंदन में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक के लिए रुकने का फैसला किया था।

Advertisement

                                                                                           source

वैसे कुंबले का एक साल का कार्यकाल चैंपियंस ट्रॉफी के साथ ही समाप्त हो गया था। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वेस्ट इंडीज के दौरे के लिए टीम घोषित करते हुए कहा था कि टीम का प्रशासनिक स्टाफ टीम के साथ बना रहेगा। माना जा रहा है कि ऐसा विराट कोहली और उनके बीच चल रहे विवाद के कारण हुआ है। हालांकि कप्तान विराट ने अनिल कुंबले से मतभेद की खबरों का खंडन किया था। अनिल कुंबले भारत की टीम के साथ वेस्ट इंडीज भी नहीं गए । कुंबले के अनुबंध का आज आखिरी दिन था और वह आगे कोच नहीं बने रहना चाहते थे।

                                                                                            source

कप्तान विराट कोहली के साथ उनके मनमुटाव की खबरें लगातार मीडिया में आ रही थीं। इससे पहले जब भारतीय टीम विडीज दौरे के लिए रवाना हुई तो कुंबले के टीम के साथ न जाने पर अधिकृत तौर पर बताया गया था कि आईसीसी बैठक की प्रतिबद्धताओं के चलते वह लंदन में रुक गए हैं।

                                                                                             source

कुंबले के वेस्टइंडीज दौरे पर न जाने की खबरों के कुछ समय बाद ही उनके इस्तीफे की खबर आ गई। उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज में पांच मैचों की वनडे सीरीज 23 जून को शुरू होगी जबकि सोमवार को शुरू हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक 23 जून तक चलेगी। कुंबले की अगुवाई वाली क्रिकेट समिति की बैठक 22 जून को प्रस्तावित है। इससे पहले यह भी चर्चा थी कि कप्तान विराट कोहली की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के साथ बैठक हुई है जिसमें विराट ने कोच के साथ अपने रिश्तों को लेकर कुछ नाखुशी जताई है।

                                                                                                 Source

वीरेंद सहवाग, टॉम मूड़ी, लालचंद राजपूत, डोडा गणेश, रिचर्ड पाइबस नया कोच बनने के लिए पहले ही आवेदन दे चुके हैं। भारत का वेस्टइंडीज दौरा 23 जून से शुरू हो रहा है, जहां भारत को पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलना है। टीम की कप्तानी विराट कोहली के ही हाथों में है। भारत पहला वनडे 23 जून और आखिरी 6 जुलाई को खेलेगा उसका इकलौता टी20 मैच 9 जुलाई को होगा।

                                                                                            source

अपने बयान में कुंबले ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा है। अनिल कुंबले ने अपने बयान की शुरुआत में टीम की उपलब्धियों के लिए कप्तान कोहली सभी खिलाडिय़ों और सपोर्ट स्टाफ का धन्यवाद भी दिया। कप्तान को मेरे स्टाइल से ऐतराज है कुंबले ने अपने बयान में लिखा कि बीसीसीआई ने कल ही मुझे पहली बार बताया कि कप्तान को मेरे स्टाइल से ऐतराज है। मैं इससे आश्चर्यचकित था। मैंने हमेशा कप्तान और कोच के बीच की मर्यादा का पालन किया। बीसीसीआई ने मतभेद को सुलझाने की कोशिश की लेकिन मुझे लगा कि अब ये साथ अब आगे नहीं निभ सकेगा, इसीलिए मुझे लगा कि आगे बढऩे का अच्छा सही समय है। कुंबले ने आगे लिखा कि इन्हीं ऐतराज के चलते मुझे लगता है इस जिम्मेदारी को क्रिकेट सलाहकार समिति और बीसीसीआई को सौंप देना चाहिएए वे जिसे योग्य समझें उसे ये जिम्मेदारी सौंप दें।

Advertisement
Next Article