W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lakme Fashion Week 2024: अनन्या पांडे से श्रद्धा कपूर तक, बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने लैक्मे फैशन वीक 2024 में बिखेरा जलवा

Lakme Fashion Week 2024 में छाया बॉलीवुड का जलवा

06:31 AM Oct 17, 2024 IST | Arpita Singh

Lakme Fashion Week 2024 में छाया बॉलीवुड का जलवा

lakme fashion week 2024  अनन्या पांडे से श्रद्धा कपूर तक  बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने लैक्मे फैशन वीक 2024 में बिखेरा जलवा
Advertisement

लैक्मे फैशन वीक हर साल भारत के जाने -माने फैशन डिजाइनर अपनी नई कलेक्शन का प्रदर्शन करते हैं।

डिजाइनर्स के लिए हर साल बॉलीवुड अभिनेत्रियां रैंप वॉक करती हैं। इस साल, अनन्या पांडे से लेकर श्रद्धा कपूर ने फैशन वीक में रैंप वॉक किया।

यह एक ऐसा मंच है, जहां मॉडल, अभिनेता, और फैशनिस्टा अपने लुक्स से सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

लैक्मे फैशन वीक X FDCI 2024 का ग्रैंड इवेंट में अनन्या पांडे ने रोहित बहल के लिए रैंप वॉक किया।

एक्ट्रेस ने फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाला ब्लैक वेलवेट लहंगा पहना है जिसे उन्होंने मैचिंग कैप स्टाइल ब्लाउज़ के साथ स्टाइल किया है।

पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय शूटर मनु भाकर का एक नया और दिलचस्प अवतार सामने आया है।

थाई हाई स्लिट स्कर्ट और फूलों वाली ब्रालेट में मानुषी छिल्लर बेहद हॉट लग रही हैं।उन्होंने डिजाइनर ऋषि और विभूति के लिए रैंप वॉक किया।

डायना पेंटी रोमा अग्रवाल के लिए शोस्टॉपर बनीं। उन्होंने गुलाबी सिक्विन वर्क लहंगा पहना है। जिसपर फ्लावर एंब्रॉयडरी और जरदोजी वर्क की डिटेलिंग है।

तारा सुतारिया पेस्टल पिंक लहंगे में अप्सरा सी लगी। जिस पर सिल्वर एम्बेलिश्मेंट काफी गॉर्जियस दिख रही थी।

श्रद्धा कपूर ने रैंप पर वॉक के लिए सिल्वर लहंगे को चुना। जिसपर सिल्वर एंब्लिशमेंट की डिटेलिंग है।

लैक्मे फैशन वीक में करिश्मा कपूर ने गोल्डन लहंगा और स्लीवलेस ब्लाउज़ पहना है। कोहल आईज़ और मिडिल पार्टिंग हेयर स्टाइल से उन्होंने लुक कंप्लीट किया है।

सुष्मिता सेन ने बेज कलर की शिमरी साड़ी और ऑफ शोल्डर ब्लाउज में अपनी ग्रेसफुल वॉक से फैंस को इंप्रेस कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
×