For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

19 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लालू प्रसाद यादव, 4 मई के बाद जाएंगे पटना

19 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लालू प्रसाद यादव, 4 मई के बाद जाएंगे पटना

11:54 AM Apr 21, 2025 IST | Shivangi Shandilya

19 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लालू प्रसाद यादव, 4 मई के बाद जाएंगे पटना

19 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लालू प्रसाद यादव  4 मई के बाद जाएंगे पटना

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को 19 दिनों बाद दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। स्वास्थ्य में सुधार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की अनुमति दी। 4 मई को सिंगापुर से आए डॉक्टर उनका रूटीन चेकअप करेंगे, जिसके बाद वे पटना जाएंगे। लालू यादव ने 2022 में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाया था। राजद चीफ लालू यादव चारा घोटाले के कई मामलों में जेल की सजा काट रहे हैं। उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिली हुई है।

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की इजाजत दे दी है। 19 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें 2 अप्रैल को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद आज उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक लालू यादव 4 मई के बाद पटना जाएंगे। 4 मई को सिंगापुर से आए डॉक्टर दिल्ली में लालू यादव का रूटीन चेकअप करेंगे। उसके बाद लालू यादव पटना जाएंगे।

2022 में कराया था किडनी ट्रांसप्लांट

दरअसल, 2 अप्रैल को लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया था। 2 अप्रैल को ही उन्हें दिल्ली एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर के कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद लालू प्रसाद अब स्वस्थ हैं। दिसंबर 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी करवाई थी। उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दान की थी।

कई मामलों में काट रहे सजा

बता दें कि राजद चीफ लालू यादव चारा घोटाले के कई मामलों में जेल की सजा काट रहे हैं। उन्हें मेडिकल के आधार पर जमानत मिली हुई है। नौकरी के बदले जमीन मामले में आरजेडी प्रमुख, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव का नाम भी सामने आया है। लालू प्रसाद पर आरोप है कि उन्होंने मंत्री रहते हुए जमीन के बदले अभ्यर्थियों या अपने रिश्तेदारों को रेलवे में नौकरी दी थी। वक्फ बिल के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में लालू प्रसाद नजर आए थे।

विधवाओं के लिए खुशखबरी: दूसरी शादी पर हेमंत सोरेन सरकार देगी दो लाख नगद

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×