For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार में लालू यादव का समर्थन खत्म, NDA की सरकार बनेगी: सांसद उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में NDA की सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में बनने जा रही है

02:14 AM Feb 14, 2025 IST | IANS

बिहार में NDA की सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में बनने जा रही है

बिहार में लालू यादव का समर्थन खत्म  nda की सरकार बनेगी  सांसद उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उनके रहते बिहार में भाजपा की सरकार नहीं बन सकती। उन्होंने बिहार में राजद की सरकार बनने का दावा किया। उनके इस बयान पर राजनीतिक टीका-टिप्पणी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जब पूरे फॉर्म में थे तो पूरे बिहार में घूम-घूम के गरज रहे थे।

उस समय उनकी पार्टी की सीट 22 थी। अब उनके पास वह ताकत नहीं रह गई है और न ही जनता के बीच समर्थन रह गया है। वह जो भी बयान दें, जनता उनके कुशासन को जानती है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बिहार में एनडीए की सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में बनने जा रही है। दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी चर्चाओं पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। हिंसाग्रस्त मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के चार दिन बाद गुरुवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वहां की जो स्थिति थी, उसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। वहां की व्यवस्था को ठीक करने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाना जरूरी था। उल्लेखनीय है कि गत 9 फरवरी को एन. बीरेन सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इंफाल राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद गुरुवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×