Latest Gold Ring Design: डेली वियर से लेकर ब्राइडल तक देखें गोल्ड रिंग्स के लेटेस्ट डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक
Latest Gold Ring Design: सोने की अंगूठी यानी Gold Ring महिलाओं के बीच बेहद ही ज्यादा मशहूर हैं। ये हर उम्र की महिलाओं की खूबसूरती को निखार कर उन्हें एक स्टाइलिश लुक देता है। गोल्ड रिंग सिर्फ गहना नहीं बल्कि परंपरा और फैशन का एक परफेक्ट संगम है। कई महिलाओं को सोने के गहने पहनने का बेहद ही ज्यादा शौक होता है। आज हम आपके लिए गोल्ड रिंग के कुछ लेटेस्ट डिज़ाइन लाये है जो आप डेली वियर के साथ साथ ब्राइडल रिंग के भी ऑप्शन है।
Latest Gold Ring Design: डेली वियर से लेकर ब्राइडल तक देखें गोल्ड रिंग्स के लेटेस्ट डिजाइंस
1. Simple Gold Ring
आजकल इस तरह के सिंपल डिजाइंस काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहें हैं। इसे आप हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह के Gold Ring 5 से 6 ग्राम सोने मे बनकर तैयार हो जाएंगे। इस तरह के सिंपल डिजाइंस आजकल कई कॉलेज गोइंग गर्ल्स भी कैरी करना पसंद करती हैं।
2. Bridal Gold Ring
ब्राइडल रिंग में ऊपर की तरफ चौड़ी गोल्ड बैंड होती है, जो नीचे की तरफ खुली रहती है। बीच में छोटा सॉलिटेयर डायमंड या सी-जेड स्टोन लगा होता है। 2 ग्राम में यह रिंग बेहद एलिगेंट और ब्राइडल फील देती है।
3. Custom Alphabet Gold Ring
इस तरह की कस्टमाइज्ड अल्फाबेट रॉयल रिंग बनवा सकते हैं।आप चाहे तो इस रिंग में अपने और वाइफ के नाम का फर्स्ट लेटर भी कस्टमाइज करवा सकते हैं। यह अंगूठी उनके जीवनभर के लिए एक यादगार तोहफा बन जाएगा। जिसको देखने के बाद हर कोई उनकी जरूर तारीफ करेगा। इस अनमोल तोहफे को आप वेडिंग एनिवर्सरी पर दे सकते हैं।
4. Daily Wear Gold Ring
इस तरह के सिंपल फ्लोरल डिजाइन वाले गोल्ड रिंग आपको बेहद ही एलिगेंट लुक देंगे। अगर आपको डेली वियर के लिए गोल्ड रिंग की तलाश है तो इस तरह के गोल्ड रिंग आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। इस तरह के डिजाइंस आप 2 ग्राम गोल्ड में आराम से बनवा सकती हैं। इस तरह के सिंपल डिजाइंस उंगलियों पर चुभते नहीं हैं और रोजाना पहनने के लिए बिल्कुल परफेक्ट होते हैं।
5. Floral Gold Ring
फ्लोरल पैटर्न इस तरह के फ्लोरल पैटर्न वाले नक्काशी वर्क किए गए गोल्ड रिंग बेहद ज्यादा चलन में हैं। गोल्ड के बेस पर कुंदन या फिर डायमंड जड़े हुई रिंग भी दिखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं। ये 6 से 7 ग्राम सोने का बन कर तैयार हो जाएंगे।