टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लैथम के शतक से न्यूजीलैंड को बढ़त

टाम लैथम के नाबाद शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ बढ़त बनाकर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली।

12:58 PM Dec 17, 2018 IST | Desk Team

टाम लैथम के नाबाद शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ बढ़त बनाकर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली।

वेरलिंगटन : सलामी बल्लेबाज टाम लैथम के नाबाद शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ बढ़त बनाकर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। लैथम ने नाबाद 121 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के 282 रन के जवाब में दो विकेट पर 311 रन बना चुकी है।

Advertisement

बेसिन रिजर्व पर दूसरा दिन श्रीलंका के लिए काफी निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड की टीम 29 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है जबकि उसके आठ विकेट अभी शेष हैं। दिन का खेल खत्म होने पर रोस टेलर 50 रन बनाकर लैथम का साथ निभा रहे थे। दोनों तीसरे विकेट के लिए अब तक 90 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।

कप्तान केन विलिमसन (91) इससे पहले शतक से चूक गए जबकि सलामी बल्लेबाज जीत रावल (43) ने भी उपयोगी पारी खेली। लैथम ने अपने सातवें टेस्ट के दौरान अब तक 256 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके जड़े हैं। उन्होंने 219 गेंद में शतक पूरा किया। लैथम ने कप्तान विलियमसन के साथ भी 162 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड के बड़े स्कोर की नींव रखी।

न्यूजीलैंड ने 84 ओवर के दौरान सिर्फ रावल और विलियमसन के विकेट गंवाए। दोनों ने अच्छी पारियों के बाद खराब शाट खेले। विलियमसन ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की और अपनी पहली तीन गेंदों पर लाहिरू कुमारा पर लगातार तीन चौके मारे।

पहले दिन श्रीलंका के शीर्ष क्रम को परेशान करने के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो गई है और मेहमान टीम के गेंदबाजों को इससे अधिक मदद नहीं मिल रही। सुरंगा लकमल को पिच से अच्छी उछाल मिल रही थी और लैथम को 16वें अर्धशतक के दौरान उन्होंने कुछ मौकों पर परेशान किया लेकिन मेहमान टीम लगातार दबाव बनाने में नाकाम रही।

Advertisement
Next Article