पंजाब में कानून-व्यवस्था ध्वस्त! शिवसेना नेता सुधीर सूरी की दिनदहाड़े हत्या
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
05:59 PM Nov 04, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि यह घटना शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, मजीठा रोड पर गोपाल मंदिर के बाहर हुई जहां सूरी और पार्टी के कुछ अन्य नेता धरने पर बैठे थे।
लंबे समय से कई ‘गैंगस्टर’ के निशाने पर थे सूरी
पुलिस के अनुसार, सूरी पर पांच से अधिक गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि सूरी लंबे समय से कई ‘गैंगस्टर’ के निशाने पर थे और सरकार ने पंजाब पुलिस के आठ जवानों के साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी।घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने दावा किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ गई है।

Join Channel