Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ये भिखारी महिला पिछले 10 सालों से मांग रही है भीख, बैंक अकाउंट में निकले 6.37 करोड़ रुपए

दुनिया में कई ऐसे देश है जहां पर भीख मांगना अपराध होता है। इन सबके बाद भी भिखारियों की तादाद दुनियाभर में बहुत ज्यादा है।

12:42 PM Oct 06, 2019 IST | Desk Team

दुनिया में कई ऐसे देश है जहां पर भीख मांगना अपराध होता है। इन सबके बाद भी भिखारियों की तादाद दुनियाभर में बहुत ज्यादा है।

दुनिया में कई ऐसे देश है जहां पर भीख मांगना अपराध होता है। इन सबके बाद भी भिखारियों की तादाद दुनियाभर में बहुत ज्यादा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों महिला भिखारी की खबर सुर्खियां बटोर रही है। 
Advertisement
बता दें कि बैंक वाले भी इस महिला भिखारी के अकाउंट में इतने पैसे देखकर चौंक गए। उन्हें समझ में नहीं आया कि आखिर भिख मांगने वाली महिला के बैंक में इतने पैसे कहां से आ सकते हैं। 
इस महिला का नाम वाफा मोहम्मद अवद है और यह लेबनान में रहती हैं। लगभग 6.97 करोड़ रुपए इस महिला के बैंक अकाउंट में हैं। महिला के बैंक में इन करोड़ों रुपयों के बारे में उस समय पता चला था जब वह एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर करने के लिए आईं थी।
खबरों की मानें तो बैंक को जब महिला ने पैसे ट्रांसफर का आवदेन दिया तो अकाउंट में इतने पैसे देखकर कर्मचारी ही हैरान रह गए। दरअसल आवेदन में जो राशि महिला ने भरी हुई थी वह अकाउंट की राशि से मेल नहीं कर रही थी। 
सोशल मीडिया पर जमकर दो चेक महिला के वायरल हो रहे हैं। इन दोनों चेक पर तारीक 30 सितंबर, 2019 की लिखी हुई है। सीदोन में महिला रहती है और वहीं के एक फेमस अस्पताल के सामने महिला पूरा दिन भीख मांगती है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, उस अस्पताल की एक नर्स ने कहा कि अस्पताल के गेट के पास महिला बैठकर पूरा दिन भीख मांगती है। यहां पर पिछले 10 सालों से महिला भीख मांग रही है। महिला को आसपास के लोग भिखारी के रुप में ही जानते हैं। 
Advertisement
Next Article