W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Latest Lehenga Looks: दुल्हन की सहेलियों के लिए रश्मिका मंदाना के बेस्ट लहंगा लुक्स

04:30 AM Apr 03, 2025 IST | Arpita Singh
latest lehenga looks  दुल्हन की सहेलियों के लिए रश्मिका मंदाना के बेस्ट लहंगा लुक्स
Advertisement

रश्मिका मंदाना इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म “सिकंदर” को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह सलमान की लीड हीरोइन बनकर नजर आ रही हैं।

इस फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो चुका है। रश्मिका बेहद खूबसूरत लहंगा पहनती हैं, जिनकी स्टाइलिंग भी कमाल की होती है।

आज हम आपके लिए रश्मिका मंदाना के 6 लहंगा लुक्स लाए हैं, जो दुल्हन की सहेलियों के लिए बेस्ट हैं।

रश्मिका का यह यलो लहंगा गोल्डन जरी वर्क और सीक्विन वर्क के साथ बेहद खूबसूरत है।

इसके साथ रश्मिका ने डबल दुपट्टा कैरी किया है, जिसमें से एक लहंगा का मैचिंग यलो दुपट्टा है तो दूसरा यलो बॉर्डर वाला व्हाइट दुपट्टा।

ग्रीन कलर का यह सीक्विन लहंगा सिम्पल और सोबर होने के बावजूद बहुत सुंदर दिख रहा है।

इसके साथ प्लेन ग्रीन दुपट्टा है। रश्मिका ने इसके साथ जूलरी के नाम पर ग्रीन स्टोन इयररिंग्स पहनी है और उंगली में मैचिंग रिंग।

रश्मिका का यह ब्लू लहंगा गोल्डन थ्रेड एम्ब्रॉइडरी वर्क के साथ सुंदर है। इसका ब्लाउज देखने लायक है, जिसकी नेकलाइन स्क्वायर होने के साथ डीप प्लंजिंग भी है।

रश्मिका ने इसके साथ गोल्डन झुमके पहने हैं एयर बालों को पीछे करके बांधा हुआ है। उनका यह लुक नैचुरल और सोबर है।

यह रस्ट कलर का लहंगा बिल्कुल प्लेन है, बस नीचे की ओर हल्का वर्क है। इसके साथ उन्होंने प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज पहना है।

इसके साथ रश्मिका ने ग्रीन कलर की जूलरी पहनी है, जिसमें पर्ल लगे हुए हैं। मैचिंग झुमके और माथे अपर बिंदी सुंदर दिख रही है।

रश्मिका का यह सिल्वर लहंगा फाल्गुनी शेन पीकॉक लेबल से है, जिसके साथ का ब्लाउज खास है। ड्रॉप शोल्डर डिजाइन वाला यह ब्लाउज लहंगा के साथ कमाल दिख रहा है।

इसके साथ उन्होंने दुपट्टा को मॉडर्न तरीके से फिक्स किया है, जो ग्लैम लुक दे रहा है। मिडिल पार्टिंग खुले बाल और मांग टीका उनके लुक को एन्हैन्स कर रहा है। 

रश्मिका का यह व्हाइट लहंगा सीक्विन वर्क के साथ है, जो सोबर लेकिन गॉर्जियस लुक दे रहा है। इसके साथ उन्होंने डीप प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन ब्लाउज पहना है

Advertisement
Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
×