मुंबई में फिल्म सिटी के अंदर मृत मिला तेंदुआ, अवैध शिकार की आशंका से इनकार
मुंबई में फिल्म सिटी के अंदर मृत मिला तेंदुआ, अवैध शिकार की आशंका से इनकार
01:08 AM Sep 19, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
मुंबई के फिल्म सिटी में रविवार सुबह तेंदुए का आठ से नौ महीने का एक शावक मृत पाया गया। वन अधिकारियों ने अवैध शिकार की आशंका से इनकार किया क्योंकि पशु का कोई अंग गायब नहीं था।
Advertisement
एक वन अधिकारी ने बताया कि बाद में नेक्रोप्सी रिपोर्ट में सामने आया कि सांस लेने में दिक्कत और रक्तस्राव के कारण तेंदुए की मौत हुई थी। अधिकारी ने बताया कि वन नियंत्रण कक्ष को सुबह फोन आया कि उपनगरीय गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में नर तेंदुआ मृत पड़ा है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पशु के सभी अंग सही सलामत थे इसलिए अवैध शिकार की कोई आशंका नहीं है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, जो कई तेंदुओं का घर है, घटनास्थल के पास में ही स्थित है।
Advertisement

Join Channel