Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Libya: बाढ़ प्रभावित लीबिया बचाव अभियान तेज, डर्ना शहर को किया सील,10 हजार लोगों की तलाश जारी

Libyan: बाढ़ प्रभावित शहर डर्ना को शुक्रवार को सील कर दिया ताकि बचाव टीम कीचड़ और जमींदोज इमारतों के मलबे से उन 10 हजार लोगों को खोज पाएं, जिनके लापता होने या मारे जाने की आशंका है। इस बीच, बाढ़ के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हजार से ज्यादा हो गई है।अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।

01:53 PM Sep 16, 2023 IST | Prateek Mishra

केवल खोज व बचाव टीमों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी
आपको बता दें सोमवार सुबह भूमध्यसागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ के कारण हुई मूसलाधार बारिश के चलते डर्ना में दो बांध ढह गए थे। पूर्वी लीबिया में एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवा के महानिदेशक सलाम अल-फरगनी ने गुरुवार देर रात घोषणा की कि आपातकालीन कर्मचारियों को उनका काम करने देने के लिए निवासियों को शहर से निकाला जा रहा है और केवल खोज व बचाव टीमों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। 
रेड क्रिसेंट ने कहा कि गुरुवार तक डर्ना में 11,300 लोग मारे गए 
दरअसल, लीबियाई रेड क्रिसेंट ने कहा कि गुरुवार तक डर्ना में 11,300 लोग मारे गए हैं और अन्य 10,100 लोग लापता बताए गए हैं। तूफान के चलते देश के अन्य हिस्सों में भी लगभग 170 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा है कि लीबिया की राजनीतिक अराजकता के चलते ज्यादा लोगों की जान गई है।संयुक्त राष्ट्र की एक अधिकारी लोरी हाइबर गिरार्डेट ने गुरुवार को एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘सरकारी संस्थान उस तरह से काम नहीं कर रहे हैं जिस तरह उन्हें करना चाहिए.’
Advertisement
Next Article