रोशनी बदलते ही मां दुर्गा के चेहरे के भाव बदल जाते हैं, वायरल हुआ ये अद्भुत विडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर मां दुर्गा की एक प्रतिमा खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में ट्विटर पर एक 45 सेकेंड का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है
10:33 AM Aug 03, 2019 IST | Desk Team
इन दिनों सोशल मीडिया पर मां दुर्गा की एक प्रतिमा खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में ट्विटर पर एक 45 सेकेंड का एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा साफ-साफ देखी जा सकती है। वहीं मूर्ति के ठीक सामने पुजारी जी भी है। जो देवी मां की आरती कर रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि आरती की रोशनी जैसे-जैसे धूम रही है माता रानी के चेहरे का भाव भी बदलता है। इसी बात से लोग भी काफी ज्यादा हैरान है। इसके साथ ही लोग इस प्रतिमा बनाने वाले कलाकार की भी खूब तारीफें कर रहे हैं।
Advertisement
कलाकारी के साथ लाइट रिफ्लेक्शन…
इस अद्भुत वीडियो को ट्विटर पर @mechirubhat नाम के यूजर ने शेयर किया है। यह वीडियो 3 अगस्त यानि आज सुबह करीब 11:30 बजे शेयर किया गया है। इस वीडियो में देवी मां की मूर्ति के चेहरे का बदलता भाव लाइट रिफ्लेक्शन यानि प्रकाश प्रतिबिंब का काफी जबरदस्त उदाहरण है।
ये वीडियो लोगों को आया पंसद…
ये वीडियो कहा की है किसने दुर्गा जी की इस प्रतिमा को तैयार किया है इस सब बातों का फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इतना ही नहीं खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 5.6 के बार देखा जा चुका है। वहीं 900 से ज्यादा बार रीट्वीट भी किया जा चुका है।
Advertisement