Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान में आया सुधार

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के बाद पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ है।

05:28 PM Feb 06, 2022 IST | Desk Team

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के बाद पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ है।

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के बाद पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में सुधार हुआ है और यह जमाव बिंदु से ऊपर स्थिर रहा।
Advertisement
हल्की बारिश होने के बाद तापमान में हुआ कुछ सुधार 
उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल रात के तापमान से चार डिग्री अधिक है। कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में यह शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दोनों शहरों में पिछली रात तापमान क्रमश: शून्य से 9.8 डिग्री और 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश व हिमपात होने का पूर्वानुमान
अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड और कोकरनाग में तापमान क्रमश: 1.2 डिग्री और 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा में तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने रविवार तथा सोमवार और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश व हिमपात होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसने कहा कि मंगलवार को व्यापक स्तर पर बारिश या हिमपात होने की संभावना है।
Advertisement
Next Article