टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अनुष्का के साथ वॉक पर जाना पसंद : कोहली

कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं फिर चाहे पत्नी अनुष्का के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना।

12:17 PM Jan 27, 2019 IST | Desk Team

कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं फिर चाहे पत्नी अनुष्का के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना।

क्रिकेट के मैदान पर कामयाबी की नई परिभाषा गढ़ते जा रहे विराट कोहली मैदान से बाहर छोटी छोटी चीजों में खुशियां तलाशते हैं फिर चाहे पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ चांदनी रात में बेंच पर बैठना हो या रोजर फेडरर से खेलों पर गप्पे लड़ाना हो। कोहली और बालीवुड अभिनेत्री उनकी पत्नी अनुष्का के लिये भारत में प्रशंसकों की बड़ी तादाद के चलते यह सब कर पाना मुमकिन नहीं है।

Advertisement

न्यूजीलैंड जैसे खूबसूरत देश में वह अपनी पत्नी के साथ लंबी वाक पर जाने और कुदरत की खूबसूरती निहारने का पूरा मजा ले रहे हैं। कोहली ने कहा कि मैं और मेरी पत्नी आम चीजें करना पसंद करते हैं। जैसे कि लंबी वाक पर जाना। उन्होंने कहा कि अगर हम नेपियर जैसी जगह पर हैं जो इतना खूबसूरत है तो एक रात हम मरीन परेड गए जहां बेंच पर बैठकर चांदनी रात का मजा लिया और बस बातें करते रहे।

उन्होंने कहा कि छोटी छोटी चीजें मजा लेती है क्योंकि हम हमेशा लोगों की नजरों में रहते हैं । हमें इस तरह के पल मिलते ही कहां है तो जब भी समय मिलता है, हम उसका पूरा लुत्फ उठाते हैं। वे 40 रन देकर विकेटरहित रहने की बजाय 60 रन देकर ज्यादा विकेट लेना पसंद करते हैं।’

रिपब्लिक डे पर भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की

Advertisement
Next Article