Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोजपा (रामविलास) ने जारी की मीडिया प्रकोष्ठ की नई सूची

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद श्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बिहार प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की नई सूची जारी की। पार्टी ने अनुभव और योग्यता के आधार पर पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट को मीडिया सेल की कमान सौंपते हुए उन्हें मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी हैं, वहीं नई सूची में सात प्रवक्ताओं और दो मीडिया प्रभारी को मनोनीत किया गया।

04:52 PM Jul 21, 2022 IST | Ujjwal Jain

पटना ,(पंजाब केसरी): लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई सांसद श्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बिहार प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ की नई सूची जारी की। पार्टी ने अनुभव और योग्यता के आधार पर पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट को मीडिया सेल की कमान सौंपते हुए उन्हें मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेवारी दी हैं, वहीं नई सूची में सात प्रवक्ताओं और दो मीडिया प्रभारी को मनोनीत किया गया। पार्टी ने प्रवक्ता सूची में प्रो विनीत सिंह, जितेन्द्र यादव, अनुपम पासवान, दिनेश पासवान, कैप्टन नन्द कुमार पासवान, नवल शर्मा, देवजानी मित्रा जबकि प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में निशांत मिश्रा, कुन्दन पासवान को शामिल किया है।
Advertisement
उक्त नव मनोनयन को लेकर पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी नव मनोनित मीडिया सेल के प्रवक्ताओं और नवमनोनीत प्रभारियों को मुख्य रूप से पार्टी के प्रधान महासचिव संजय पासवान, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री ई रविंद्र सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजय रविदास, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, इं रमेश कुमार अशरफ अंसारी, अजय कुशवाहा, राकेश रौशन, भुवनेश्वर पाठक, प्रकाष चन्द्रा, इन्दु कश्यप, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र विवेक, युवा अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, एससी/एसटी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान छात्र प्रदेश अध्यक्ष सिमांत पासवान महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार रानु, रामप्रवेश यादव, सुधीर यादव, अमित किशोर सिन्हा, सुरेन्द्र ठाकुर, इमाम गजाली, प्रदेश महासचिव रंजन सिंह, ओम प्रकाश भारती, रंजीत पासवान आदि लोगों ने बधाई दी।
Advertisement
Next Article