टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लॉकडाउन में कुछ इस तरह बीत रहा रोहित शर्मा का दिन, वर्कआउट, बेटी के साथ खेलना और घर का काम... देखें वीडियो

देशभर में बीसीसीआई ने क्रिकेट मैच पर लॉकडाउन होने की वजह से बैन लगाया हुआ है। इस कारण से घर में ही सारे भारतीय क्रिकेटर कैद हैं। सोशल मीडिया पर खिलाड़ी फैंस को बताते रहते

11:54 AM Apr 17, 2020 IST | Desk Team

देशभर में बीसीसीआई ने क्रिकेट मैच पर लॉकडाउन होने की वजह से बैन लगाया हुआ है। इस कारण से घर में ही सारे भारतीय क्रिकेटर कैद हैं। सोशल मीडिया पर खिलाड़ी फैंस को बताते रहते

देशभर में बीसीसीआई ने क्रिकेट मैच पर लॉकडाउन होने की वजह से बैन लगाया हुआ है। इस कारण से घर में ही सारे भारतीय क्रिकेटर कैद हैं। सोशल मीडिया पर खिलाड़ी फैंस को बताते रहते हैं कि वह कैसे घर पर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने अपने फैंस के लिए हाल ही में एक वीडियो पोस्ट करके बताया की वह अपना समय लॉकडाउन के दौरान घर पर कैसे बीता रहे हैं। 
कैसे बिताते हैं दिन रोहित ने दिखाया 
रोहित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसके अनुसार सुबह उठकर पहले वह जूस पीते हैं। उसके बाद फिर घर पर ही कुछ एक्सरसाइज वह करते हैं ताकि फिट रह सकें। इसके बाद बेटी समायरा के साथ कुछ समय वह नाश्ता करने के बाद बिताते हैं। फिर अपने कपड़े रोहित धोते हैं और सारा सामन जगह पर वापिस रखते हैं। बता दें कि समायरा भी पापा रोहित की मदद साफ -सफाई करने में करती है। उसके बाद वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे पत्नी रितिका की मदद रोहित खाना बनाने में करते हैं। उसके बाद परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह फ्रेंड्स सीरीज देखते हैं। हालांकि इस दौरान बेटी समायरा के साथ रोहित कुछ एक्सरसाइज भी करते हैं। 

Advertisement

क्रिक किंगडम के ब्रांड एम्बेसडर बने रोहित शर्मा 
भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा को ब्रांड एम्बेसडर दुबई की क्रिक किंगडम क्रिकेट एकेडमी ने बनाया है। विश्व में सभी खेल इवेंट कोरोना वायरस की वजह से टाले या रद्द हो चुके हैं। 
वायरस खत्म होने के बाद ऐसे में यह एकेडमी ऑनलाइन कोचिंग उपलब्थ कराएगी। कई स्टूडेंट्स, कोच, एकेडमी और अन्य संस्थाएं इस प्लेटफार्म पर जुड़ सकती हैं। मुंबई के मध्यम तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी इस एकेडमी के मेंटर हैं। 
स्थगित हो चुका है आईपीएल 

कोरोना वायरस के कारण 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। उसके बाद आईपीएल की सभी टीमों के टूर्नामेंट को बीसीसीआई ने अनिशिचतकाल के लिए स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि अगली सूचना तक इस टूर्नामेंट को स्थगित किया जा रहा है। बोर्ड ने इस बारे में इंडियन प्रीमियर लीग के टीम मालिकों, ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सरों और स्टॉकहोल्डर्स को जानकारी दे दी है।        
Advertisement
Next Article