Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फ्लोर टेस्ट के लिए हरियाणा सरकार बुला सकती है विशेष सत्र, 30 विधायकों के मांगे हस्ताक्षर

06:38 PM May 12, 2024 IST | Abhishek Kumar

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने फ्लोर टेस्ट का संकेत दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस भी एकजुट नहीं है,उनके कुछ विधायक टूट सकते है। और जेजेपी के 6 विधायक भी हमारे संपर्क में है। राजयपाल ने कांग्रेस के 30 विधायकों के हस्ताक्षर मांगे हैं।

 

Highlights

. मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने फ्लोर टेस्ट का दिया संकेत दिया
. जेजेपी के 6 विधायक भी हमारे संपर्क में है- मनोहलाल खट्टर
. कांग्रेस ने की सरकार को बर्खास्त करने की मांग

कांग्रेस ने की बर्खास्त करने की मांग

हरियाणा( Lok Sabha Election 2024) की राजनीति में उथल पुथल देखने को मिल सकता है। दरअसल, तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी पर के सरकार पर अस्थिरता की स्थिति बन गई है। इस बीच कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन के जरिये सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। अब ये पता चल रहा है कि हरियाणा सरकार फ्लोर टेस्ट पास करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है।

'15 मई को राज्य मंत्रिमंडल की बुलाई गई है बैठक'

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से फ्लोर टेस्ट का संकेत किया गया है। उन्होंने कहा है कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। इस पर उन्होंने बताया कि जेजेपी ने इस मामले को उठाकर खुद कटघरे में फंस गए है। अभी जेजेपी के 6 विधायक हमारे संपर्क में हैं। इसी मामले में एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री सैनी की अध्यक्षता में 15 मई को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। परन्तु मंत्रिमंडल की बैठक के एजेंडे की अबतक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान ने किया दावा

हाल ही में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान ने दावा किया था कि हरियाणा के तीन निर्दलीय विधायकों सोमवीर सांगवान, रणधीर सिंह गोलन और धर्मपाल गोंदर ने बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। अगर हरियाणा की समीकरण देखे तो यहां की विधानसभा में वर्तमान में 88 विधायक हैं। जबकि दो सीट-करनाल और रानिया रिक्त हैं। भाजपा के 40, कांग्रेस के 30 और जजपा के 10 विधायक हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article