देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Lok Sabha Election: एक बार फिर बनेगी एनडीए की सरकार, दिल्ली में भाजपा करेगी क्लीन स्वीप : रक्षा मंत्री
05:40 PM May 23, 2024 IST | Saumya Singh
Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा के क्लीन स्वीप का दावा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया के भी राजनीतिक विश्लेषक यह मान रहे हैं कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 400 से ज्यादा सीटों के साथ केंद्र में फिर से सरकार बनाने जा रहा है।
Advertisement
Highlight:
Advertisement
- लोक सभा चुनाव की चुनावी जनसभा
- PM की उपलब्धियों का जिक्र
- दिल्ली की सभी सीटों पर BJP के क्लीन स्वीप का दावा
इस बार देश को बनाने वाला चुनाव है : रक्षा मंत्री

दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को पश्चिम दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस बार का चुनाव किसी उम्मीदवार को जिताने वाला चुनाव नहीं है, बल्कि, यह चुनाव देश को बनाने वाला चुनाव है। भारत की राजनीति में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने विश्वसनीयता का संकट पैदा कर दिया है।
Advertisement
BJP इकलौती पार्टी है जो वादे पूरी की है: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि जिस नेता ने अपने गुरु अन्ना हजारे को भी धोखा दिया हो, उस पर दिल्ली की जनता भरोसा नहीं कर सकती है। भाजपा देश की इकलौती ऐसी पार्टी है, जिसने अपने घोषणा पत्र में जो भी वादे किए, उसे पूरा किया, चाहे वह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का वादा हो या अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने का वादा हो।
दिल्ली में साथ तो पंजाब में खिलाफ हैं कांग्रेस और आप

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लड़ रही हैं। जबकि, पंजाब में दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ हैं। केजरीवाल की हालत अब यह हो गई है कि कांग्रेस के साथ कभी भी नहीं जाने की बात कहने वाले केजरीवाल अब कांग्रेस की 'बी' टीम बन गए हैं। लोगों ने 'वर्क फ्रॉम ऑफिस' और 'वर्क फ्रॉम होम' तो सुना था, लेकिन, केजरीवाल ने 'वर्क फ्रॉम जेल' करके दिखा दिया।
PM की उपलब्धियों का जिक्र

मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और आने वाले कुछ वर्षों में भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।
Advertisement

Join Channel