टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

एक रन से हारी महिला ​क्रिकेट टीम

भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में एक रन से पराजय का सामना करना पड़ा जिससे श्रृंखला में उसका 0-3 से सफाया हो गया।

12:49 PM Mar 10, 2019 IST | Desk Team

भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में एक रन से पराजय का सामना करना पड़ा जिससे श्रृंखला में उसका 0-3 से सफाया हो गया।

गुवाहाटी : जीत की दहलीज पर जाकर भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में एक रन से पराजय का सामना करना पड़ा जिससे श्रृंखला में उसका 0-3 से सफाया हो गया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 119 रन बनाये जिसके जवाब में भारतीय टीम 118 रन ही बना सकी। भारत को आखिरी ओवर में तीन रन की जरूरत थी और मिताली राज 32 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रही थी लेकिन वह दूसरे छोर पर रह गई और केट क्रास के आखिरी ओवर में उन्हें एक भी गेंद खेलने का मौका नहीं मिला।

Advertisement

भारती फुलमाली (13 गेंद में पांच रन) ने आखिरी ओवर की पहली तीन गेंद बेकार की और चौथी गेंद पर आउट हो गई। नयी बल्लेबाज अनुजा पाटिल ने भी अगली गेंद पर बड़ा शाट खेलने की कोशिश की जबकि स्ट्राइक मिताली को देनी चाहिये थी। इस प्रयास में वह स्टम्प आउट हो गई। छह गेंद में तीन रन के बाद अब भारत को एक गेंद में तीन रन चाहिये थे और शिखा पांडे एक ही रन बना सकी। मिताली दूसरे छोर पर यह ड्रामा देखती रह गई।

इससे पहले कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंद में 58 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था। इससे पहले इंग्लैंड ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 119 रन बनाये। टैमी ब्यूमोंट और डेनियले वियाट ने 51 रन की साझेदारी की। भारत को पहले मैच में 41 रन और दूसरे में पांच विकेट से पराजय झेलनी पड़ी थी।

Advertisement
Next Article