Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लखनऊ : लिवाना होटल में लगी भीषण आग, CM योगी और राजनाथ सिंह ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना में सोमवार को सुबह आग लगने की घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ, स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

11:17 AM Sep 05, 2022 IST | Desk Team

लखनऊ में हुआ दुखद हादसा 
गौरतलब है कि होटल लिवाना में सुबह आग लगने पर राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिस ने दर्जन भर से अधिक लोगों को होटल से बाहर निकाल कर इनमें से कुछ घायलों को इलाज के लिये तत्काल अस्पताल भिजवाया। योगी ने ट्वीट कर कहा,‘‘राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना अत्यंत दु:खद है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ, स्वास्थ्य लाभ की कामना है।’’ इस बीच रक्षा मंत्री सिंह ने भी इस घटना पर दुख जताया है।

लखनऊ के होटल में लगी भीषण आग 
 उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘लखनऊ के एक होटल में आग लगने की दुखद घटना की मुझे जानकारी प्राप्त हुई। स्थानीय प्रशासन से मैंने स्थिति की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मेरा कार्यालय लगातार स्थानीय प्रशासन के सम्पर्क में है। मैं घटना में घायल लोगों के शीघ, स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।’’ पुलिस के अनुसार शहर के मुख्य बाजार हजरतगंज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित होटल लिवाना में सुबह के समय लगी आग।पुलिस ने इस घटना में हताहतों की संख्या बताने से फिलहाल मना कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने सिर्फ इतना ही बताया कि दर्जन भर से अधिक लोगों को होटल से बाहर निकाला गया है। इनमें कुछ लोगों को घायल होने के कारण इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।
बचाव कार्य में तेजी लाने किये दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुये घायलों को तत्काल इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संक्षिप्त बयान के अनुसार योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि इस होटल के पास तमाम बड़ व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस बल के जवानों ने आग बुझाने के तत्काल प्रयास शुरु कर दिये। पुलिस ने बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका व्यक्त की है।
Advertisement
Next Article