W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

John Abraham स्टारर Tehran में हुई इस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, पोस्ट शेयर कर खुद किया खुलासा

सलमान खान के शो बिग बॉस में मधुरिमा अपने एक्स बायफ्रेंड विशाल संग झगड़े को लेकर खूब लाइमलाइट लूटी थी। वहीं अब वह जल्द ही बड़े पर्दे पर बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

05:30 PM Nov 05, 2022 IST | Desk Team

सलमान खान के शो बिग बॉस में मधुरिमा अपने एक्स बायफ्रेंड विशाल संग झगड़े को लेकर खूब लाइमलाइट लूटी थी। वहीं अब वह जल्द ही बड़े पर्दे पर बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

john abraham स्टारर tehran में हुई इस टीवी एक्ट्रेस की एंट्री  पोस्ट शेयर कर खुद किया खुलासा
Advertisement

मधुरिमा तुली टेलीविजन की दुनिया का पॉपुलर नाम
है उन्होंने छोटे पर्दे के कई मशहूर शोज में काम किया है। मधुरिमा ने कस्तूरी, परिचय, कुमकुम भाग्य,
चंद्रकांत, कयामत की रात जैसे कई सीरियल में काम किया है। इसके अलावा वह
नच बलिए और बिग बॉस जैसे रिएलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सलमान खान के शो
बिग बॉस में मधुरिमा अपने एक्स बायफ्रेंड विशाल संग झगड़े को लेकर खूब लाइमलाइट
लूटी थी। वहीं अब वह जल्द ही बड़े पर्दे पर बॉलीवुड स्टार संग स्क्रीन शेयर करती
नजर आएंगी।

मधुरिमा तुली ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया पोस्ट में बॉलीवुड एक्टर जॉन
अब्राहम की अपकमिंग फिल्म का हिस्सा होने
के बारे में बताया है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वह जॉन अब्राहम की फिल्म
तेहरान में उनकी वाइफ के किरदार में नजर आने वाली हैं। तेहरान से पहले मधुरिमा
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में नजर आई थी।

अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, इस नए प्रोजेक्ट को आप सभी के साथ साझा करने के लिए बहुत
उत्साहित और धन्य हूं। मुझे बोर्ड पर रखने के लिए मैडॉक फिल्म्स का धन्यवाद। वास्तव
में इसके लिए आपके प्यार और समर्थन की प्रतीक्षा कर रहा हूं।” मधुरिमा की इस
पोस्ट पर उनके चाहने वालों की तरफ से बधाई देने का सिलसिला शुरु हो गया है।

तेहरान की बात करें तो यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें जॉन एक बार फिर
अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में जॉन के अलावा पूर्व मिस वर्ल्ड और
अभिनेत्री मानुषी छिल्लर लीड रोल में दिखाई देंगी। मानुषी ने अक्षय कुमार स्टारर
सम्राट पृथ्वीराज से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि मानुषी की डेब्यू फिल्म
दर्शकों को कुछ खास रास नहीं आई थी।

बता दें कि डायरेक्टर अरुण गोपालन के निर्देशन में बनी तेहरान सच्ची घटनाओं पर
आधारित है। इसे रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा ने लिखा है। जबकि दिनेश विजान, शोभना यादव और संदीप लेज़ेल द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म से जॉन और
मानुषी का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।

 

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×