W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्यप्रदेश आज शिवराज सिंह के नेतृत्व विकास कर रहा है: केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आज शाजापुर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शिवराज के नेतृत्व में विकास कर रहा है।

05:27 PM Nov 25, 2021 IST | Ujjwal Jain

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आज शाजापुर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शिवराज के नेतृत्व में विकास कर रहा है।

मध्यप्रदेश आज शिवराज सिंह के नेतृत्व विकास कर रहा है  केंद्रीय मंत्री आर के  सिंह
Advertisement
भोपाल (मनीष शर्मा): केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आज शाजापुर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शिवराज के नेतृत्व में विकास कर रहा है। देश में मध्य प्रदेश तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। देश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना में मध्यप्रदेश द्वारा लगातार कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं।
Advertisement
Advertisement
आज शाजापुर में सोलर पार्क का शिलान्यास एवं ऊर्जा साक्षरता अभियान का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने किया । यह परियोजना 5250 करोड़ की लागत वाली 1500 मेगावाट बिजली के उत्पादन के साथ आगर, शाजापुर और नीमच मैं प्रारंभ हो रही है। इस समारोह में बिजली खरीद और अन्य परियोजना अनुबंध पर हस्ताक्षर एवं दस्तावेज आदान-प्रदान किए गये। समारोह में प्रदेश में उर्जा साक्षरता अभियान की शुरूआत भी मुख्य अतिथियों द्वारा की गई।
Advertisement
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश आज शिवराज सिंह के नेतृत्व विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश के साथ देश में भी ऊर्जा के क्षेत्र मे उन्नति की है। पूरे भारत में 7 वर्ष में 1 लाख 58 हजार मेगावाट बढ़ाया है। हमारी सरकार द्वारा पूरे देश 1 लाख 59 हजार ग्रिड बनाया है।

केन्द्र सरकार ऊर्जा को देश के हर कोने में पहुच रही है। 987 दिन में हमने हर जिले, गांव में बिजली पहुंचा दी है। सौर ऊर्जा शून्य प्रदूषण वाली ऊर्जा है। 150 लाख मेगावाट रिन्यूअल एनर्जी का कार्य देश में लग चुका है। भाजपा की सरकार में देश अग्रणी है।
फालतू बिजली ना जले इसका इंतजाम करो- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2030 तक भारत 50 प्रतिशत बिजली नवकरणीय ऊर्जा के माध्यम से बनाएगा। उन्होंने कहा कि 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक लोगों को प्रदेश में सस्ती बिजली दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा साक्षरता अभियान को लेकर अनावश्यक रूप से बिजली का उपयोग नहीं करने के लिए सलाह दी।
उन्होंने कहा कि जितनी जरूरी हो उतनी बिजली जलाएं, लेकिन फालतू बिजली ना जले इसका इंतजाम करो। जहां पर आकर्षक रोशनी हो वहां भी बिजली का उपयोग करने से बचे। ऐसा करने से हम प्रदेश में 10-11 या 5-7 हजार करोड़ रुपये बचा सकते हैं। सीएम ने कहा कि मैं खुद भी बिजली बचाऊंगा और आप सब से भी अपील करता हूं कि बिजली बचाएं और बिजली बचाने का संकल्प लें।
अब सूर्य से भी बिजली बनेगी- सीएम शिवराज ने कहा कि लाडली बेटी कालेज में एडमिशन लेगी तो 25 हजार अतिरिक्त दिया जाएगा। मध्यप्रदेश में नवाचार किया गया है बेटियों के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। इस बीच उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन दोनों डोज लगाना अनिवार्य है। यह टीका नहीं है जिंदगी का डोज है, हमें लगवाने में कोई समस्या नहीं होना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि 22हजार मेगावाट की उपलब्धता हमने मध्यप्रदेश की धरती पर बनाकर दिखाई है। कोयले, हवा, पानी के बाद अब सूर्य से भी बिजली बनेगी। कोयले से बिजली बनाने से पर्यावरण प्रदूषण होता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती सुरक्षित रहे इसलिए सौर ऊर्जा आवश्यक है।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×