मध्य प्रदेश की इस महिला पुलिसकर्मी ने गरीब बुजुर्ग को कपड़े-चप्पल, देखें वायरल वीडियो
एक कहावत आपने जरूर सुनी होगी कि पुलिस वालों के साथ ना दोस्ती अच्छी, ना ही दुश्मनी अच्छी। हमारे समाज में पलिस वालों के प्रति सोच ज्यादा अच्छी नहीं है।
11:28 AM Sep 27, 2019 IST | Desk Team
एक कहावत आपने जरूर सुनी होगी कि पुलिस वालों के साथ ना दोस्ती अच्छी, ना ही दुश्मनी अच्छी। हमारे समाज में पलिस वालों के प्रति सोच ज्यादा अच्छी नहीं है। हालांकि इस सोच को कई पुलिसवालों ने अपने नेक इरादों से तोड़ा है। वह भी यही बताना चाहते हैं कि हम भी आपके ही समाज का हिस्सा हैं और समाज का हमेशा से भला ही चाहते हैं।
Advertisement
हमारा दिल भी आपकी तरह बहुत मुलायम है। हम दिखते कठोर हैं लेकिन अंदर से आपकी ही तरह प्यार करने वाले इंसान हैं। ऐसी ही मिसाल मध्यप्रदेश की एक महिला पुलिसकर्मी ने पेश की है। एक बुजुर्ग महिला को इस महिला पुलिसकर्मी ने कपड़े पहनाए और चप्पलें भी पहनाईं।
वीडियो शेयर किया शिवराज सिंह चौहान ने
महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान ने कैप्शन में लिखा, दमोह जिले की मगरोन थाना प्रभारी शुक्ला जैसी बेटियों पर मध्यप्रदेश को गर्व है। बेटियां सबके दुख को समझती हैं, वे हर घर का उजाला हैं। इन्हीं से सृष्टि धन्य हुई है। यही तो इस संसार को खुशियों से समृद्ध करेंगी। बेटी श्रद्धा काे स्नेह, आशीर्वाद, शुभकामनाएं!
आंसू आ गए अम्मा की आंखों में भी
जब वद्ध महिला को थान प्रभारी श्रद्धा शुक्ला ने कपड़े पहनाए, चप्पल पहनाई तो उनके आंखों में भी आंसू आ गए। पुलिसकर्मी श्रद्धा को वद्ध महिला ने गले से लगाया और ढेर सारी दुआएं दीं।
तारीफ कर रहे हैं लोग
1.
2.
3.
4.
5.
6.
7.
8.
9.
10.
श्रद्धा ने जो वद्ध महिला के साथ किया उसे देखकर लोगों ने कहा कि यह इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल है। सोशल मीडिया यूजर्स श्रद्धा की जमकर सराहना कर रहे हैं।
Advertisement