Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'20 दिन में पक्की सरकारी नौकरी, वृद्धों और विधवाओं को 1500 रुपए...', बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र

07:44 PM Oct 28, 2025 IST | Amit Kumar
Mahagathbandhan Released Manifesto, credit (S-M)

Mahagathbandhan  Manifesto: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने अपना साझा घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसका नाम रखा गया है ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’। इस मौके पर महागठबंधन के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य, पवन खेड़ा और अखिलेश सिंह मंच पर मौजूद रहे। घोषणापत्र में तेजस्वी यादव द्वारा हाल के दिनों में किए गए वादों को शामिल किया गया है।

Mahagathbandhan Manifesto: हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा

महागठबंधन ने कहा है कि अगर INDIA गठबंधन की सरकार बनती है, तो 20 दिनों के अंदर एक कानून लाया जाएगा, जिसके तहत राज्य के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का अधिकार होगा। इसके अलावा, जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें सरकारी नौकरी का दर्जा मिलेगा। उनका वेतन 30,000 रुपये प्रतिमाह तय किया जाएगा।

Bihar Elections 2025: महिलाओं और सामाजिक सुरक्षा पर फोकस

घोषणापत्र में महिलाओं और समाज के कमजोर वर्गों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई है:

Advertisement
Mahagathbandhan Released Manifesto, credit (S-M)

किसानों और मजदूरों के लिए योजनाएं

शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर

Mahagathbandhan Released Manifesto, credit (S-M)

Mahagathbandhan Released Manifesto: आरक्षण और सामाजिक न्याय

बिजली, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था

Mahagathbandhan Released Manifesto, credit (S-M)

नेताओं की प्रतिक्रिया

घोषणापत्र जारी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “हमें सिर्फ सरकार नहीं बनानी, बल्कि बिहार को बनाना है। यह घोषणापत्र बिहार के विकास का रोडमैप है।”वहीं मुकेश सहनी ने कहा,“हमने बिहार की जनता के सामने जो संकल्प रखा है, उसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। अगले कई दशकों तक हम जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।” इस तरह, महागठबंधन ने अपने घोषणापत्र के माध्यम से रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और सामाजिक न्याय पर जोर देते हुए ‘नए बिहार’ की तस्वीर पेश की है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग के हाथों नप गए प्रशांत किशोर, जारी हो गया नोटिस, वोटर ID कार्ड से जुड़ा है मामला

Advertisement
Next Article